Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सवा करोड़ परिवारों को दिसम्बर तक मिलेगा पट्टे की जमीन का मालिकाना हक : योगी
    Breaking News

    सवा करोड़ परिवारों को दिसम्बर तक मिलेगा पट्टे की जमीन का मालिकाना हक : योगी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 19, 2023Updated:October 19, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश पिछले साढ़े नौ वर्षों में परिवर्तन और विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। हम तो उस विचार परिवार के कार्यकर्ता हैं, जिस विचार परिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संजीवनी प्रदान की। उन्होंने कहा था कि आर्थिक विकास का पैमाना ऊंची सीढ़ी पर बैठे हुए व्यक्ति की आर्थिक उन्नति से नहीं बल्कि समाज में सबसे नीचे पायदान पर बैठे व्यक्ति की प्रगति के आधार पर किया जाना चाहिए। इसे ही आगे बढ़ाने का काम लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में आयोजित अनुसूचित जाति एवं जनजाति सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अलीगढ़ को 497 करोड़ की 208 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास की सौगात दी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

    भगवान वाल्मीकि की जयंती पर हर मंदिर में अखंड रामायण का पाठ
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले अनुसूचित जाति और जनजाति से जुड़े लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा होता था लेकिन आज वह पहचान के मोहताज नहीं हैं। बाबा साहब भीमराव आंबेडर ने जिस समरस समाज की स्थापना का सपना देखा था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार पूरे देश में साकार कर रही है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना उसी की साक्षात अनुभूति है। इसी के तहत अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। वहीं बाबा विश्वनाथ धाम में बड़ा बदलाव हुआ है। लालपुर में महर्षि वाल्मीकि की पावन जन्मस्थली का पुनरोद्धार हो रहा है। इसके साथ ही संत रविदास की पावन जन्मस्थली में भी व्यापक सुंदरीकरण का कार्य केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कर रही है। सरकार की ओर से भगवान वाल्मीकि की जयंती पर हर मंदिर में अखंड रामायण का पाठ कराया जा रहा है, जिससे समाज को जोड़ने का काम किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पर्व और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने से रोका जाता था, लेकिन आज डबल इंजन की सरकार ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। इतना ही नहीं शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का कार्य भी प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। तकनीक का प्रयोग करते हुए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि को लाभार्थी के खातों में पहुंचाया जा रहा है। वहीं सही लाभार्थी तक राशन पहुंने के लिए ई पॉस मशीन का उपयोग किया जा रहा है।

    एक करोड़ 91 लाख बच्चों को फ्री में दी जा रही यूनिफॉर्म
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के गरीब और वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पीएम विश्वकर्मा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, कन्या सुमंगला, कृषक दुर्घटना बीमा योजना जैसी दर्जनों योजनाएं चलाई जा रही हैं। पहले समाज के कई निचले तबकों के लिए शासन के पास कोई योजना नहीं होती थी। आज डबल इंजन की सरकार उनको केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में एक करोड़ 91 लाख बच्चों को फ्री में यूनिफॉर्म दी जा रही है। वहीं पौने तीन करोड़ परिवारों को शौचालय, 55 लाख परिवारों को एक-एक आवास, एक लाख से अधिक गांवों में बिजली पहुंचाने का कार्य हुआ, जहां एक करोड़ 56 लाख परिवारों को फ्री में बिजली के कनेक्शन दिये गये हैं। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 14 लाख पटरी व्यवसायियों को बैंक से जोड़ा गया है। सरकार ने उन्हें साहूकारों के कर्ज से मुक्त कराने का काम किया गया है। प्रदेश में 75 लाख परिवार ऐसे हैं जिनके जहां पर मकान हैं उनको वहीं जमीन का कब्जा उपलब्ध कराया गया है। दिसम्बर 2023 तक उत्तर प्रदेश के एक करोड़ 25 लाख परिवारों को पीएम स्वामित्व योजना के तहत पट्टे की जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री योगी ने की निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा
    अलीगढ़ में गुरुवार के दौरे के मध्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। अलीगढ़ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संबोधन के उपरांत योगी आदित्यनाथ ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में जारी निर्माण कार्यों को देखकर संतुष्टि प्रकट करते हुए कार्यों की जल्द से जल्द पूर्ति के निर्देश दिए।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ समेत उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों के विकास पर विशेष फोकस कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्रियल एक्सपैंशन समेत कई परियोजनाओं को रफ्तार दी जा रही है। यही कारण है कि अलीगढ़ में भी औद्योगिक विकास की संभावनाएं बढ़ रही हैं। इन बढ़ती संभावनाओं के बीच शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य समेत कई क्षेत्रों में विस्तार की अपार संभावनाएं हैं और इसी कारण अलीगढ़ क्षेत्र के विकास की तमाम परियोजनाओं को जल्द धरातल पर लाने और पूरा करने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिबद्धता जताई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बना रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
    Next Article अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बाद ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक पहुंचे इजराइल, नेतन्याहू के साथ चल रही है बैठक
    azad sipahi

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025

      विमान दुर्घटना में जीवित बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास अस्पताल से डिस्चार्ज, भाई की अर्थी को कंधा देते बिलख पड़े

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version