Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कांग्रेस सत्ता में आने पर तेलंगाना में जातीय जनगणना करवाएगी: राहुल गांधी
    Breaking News

    कांग्रेस सत्ता में आने पर तेलंगाना में जातीय जनगणना करवाएगी: राहुल गांधी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को यहां कहा कि तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सीधा मुकाबला सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से है। उन्होंने पेद्दापल्ली जिले के मंतिनी में बस यात्रा में भाग लेते हुई कई चुनाव क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और एक जनसभा को भी संबोधित किया।

    राहुल गांधी ने दावा किया कि तेलंगाना में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। राहुल ने कहा कि उन्होंने संसद में ओबीसी के मुद्दे पर कई प्रश्न पूछे थे। उन्हें जो जानकारी मिली उसके अनुसार 90 अधिकारियों में ओबीसी के सिर्फ तीन अधिकारी शासन में हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर वह राज्य में जातिगत जनगणना करवा कर उन्हें उचित न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।

    राहुल ने अन्य एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और बीआरएस के बीच मौन सहमति होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा संसद में जो चाहती थी, बीआरएस ने वही किया। इस क्रम में उन्होंने कृषि कानून, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर बीआरएस द्वारा भाजपा को समर्थन देने का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सबसे बड़ा सबूत यह है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई, ईडी या आयकर की कोई जांच नहीं है जबकि देश में विपक्षी नेताओं के खिलाफ ऐसे कई मामले दर्ज हैं।

    राहुल ने कहा कि मेरे खिलाफ 24 मामले दर्ज हैं। मेरा घर छीन लिया गया और मुझे लोकसभा से अयोग्य करार दे दिया गया लेकिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई मामला नहीं है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर आप बीआरएस के लिए वोट करेंगे तो वह भाजपा के खाते में जाएगा। उन्होंने कह कि भाजपा के साथ कांग्रेस की लड़ाई विचारधारा की है और कांग्रेस भाजपा की विचारधारा का विरोध करती है।

    राहुल ने कहा कि भाजपा देशभर में कांग्रेस पर हमले कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं को निशाना बनाया जाता है और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि कांग्रेस विचारधारा की पार्टी है और हम भाजपा के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे।

    राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक तथा हिमाचल प्रदेश में भाजपा को हराया। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी तेलंगाना, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और मिजोरम में आगामी के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराएगी। उन्होंने 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा घोषित छह गारंटी पर भी बात की। इनमें महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपांच लाख फिरौती के लिए अपह्त युवक सकुशल बरामद, तीन गिरफ्तार
    Next Article भारत सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए कुशल पेशेवर तैयार कर रहा है : प्रधानमंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025

      मुख्यमंत्री ने पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की

      May 10, 2025

      Auto Draft

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version