रांची । पूर्व केंद्र मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शनिवार को हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। समिति के अध्यक्ष नंदन यादव ने कहा कि समिति का इस वर्ष 59वां साल है। बड़े धूमधाम से इस वर्ष पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
मौके पर सुबोधकांत सहाय ने पूरे समिति को बधाई देते हुए कहा कि हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा ने इस वर्ष और भी भव्य पूजा का आयोजन किया है। हर वर्ष वो यहां उद्घाटन करते है। प्रत्येक वर्ष कुछ न कु छ नया ही थीम पर पंडाल एवं मूर्ति बनाई जाती है। समिति के सचिव इंदरजीत सिंह ने कहा कि इस वर्ष समिति ने भव्य पहाड़ों के बीच नव दुर्गा का रूप दर्शाया गया है एवं अंदर गुफा में घुसते हुए विष्णु जी के दस अवतार को दिखाया गया है। पूरे पूजा परिसर में सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी एवं सिक्योरिटी गार्ड रखे गए हैं। अष्टमी की पुष्पंजी सुबह 11 बजे होगी एवं उसके बाद भव्य भोग भंडारा का आयोजन होगा जो शाम 6 बजे चलेगा।
अष्टमी के शाम सात बजे से गंगा आरती का आयोजन है। नवमी के आरती के बाद शाम में डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया है। दशमी को जागरण का भी आयोजन है। बच्चों के लिए मनोरंजन के लिए झूले का भी इंतजाम है।
उद्घाटन के मौके पर अरुण बाउरी, सौरव पांडेय, सोमनाथ, चंदन यादव, आकाश रजवार एव समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।