Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»शौर्य और साहस की सामूहिकता का पर्व है विजयादशमी: वी भागय्या
    रांची

    शौर्य और साहस की सामूहिकता का पर्व है विजयादशमी: वी भागय्या

    adminBy adminOctober 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विजयादशमी डीएवी कपिलदेव कडरू मैदान में सम्पन्न

    रांची, । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर की ओर से आयोजित विजयादशमी उत्सव स्थानीय डीएवी कपिलदेव कडरू मैदान में शनिवार को सम्पन्न हुआ। पूर्ण गणवेश में लगभग 500 स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में हिस्सा लिया, जिनका स्वागत स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा से किया।

    कार्यक्रम में संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य वी भागय्या ने उपस्थित स्वयंसेवकों और महानगर से आए सामान्य बंधु भगिनी को संबोधित करते हुए कहा कि विजयादशमी का यह पर्व शक्ति और सामूहिकता का पर्व है। यह आसुरी शक्तियों के ऊपर सात्विक शक्तियों के विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें इस पावन पर्व के बीज मंत्र को समझना होगा। दिखावा का परित्याग कर इस त्योहार की प्रकृति को आत्मसात करना होगा।

    यह त्योहार हमें धर्म की विजय निश्चित है का भाव अपने समाज में संचारित करता है। रामायण में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से व्यापक सिख को स्मरण कराती है। 1857 की क्रांति में उसी सामूहिकता के भाव अपने समाज में दिखी। हमारा समाज कभी भीरुता का मार्ग नहीं, बल्कि त्याग, बलिदान और समर्पण के मार्ग का अनुयायी रहा है। 1947 में उसी त्याग और समर्पण ने ब्रिटिश सत्ता से स्वाधीनता को प्राप्त किया। इतना ही नहीं जब 1975 में आपातकाल लाया गया उस समय भी समाज इसी सामूहिकता और शौर्य का परिचय देते अपनी विराट शक्ति को जब प्रदर्शित किया तो तानाशाही प्रवृति को लोकतंत्र के आगे घुटना टेकने को मजबूर करवा दिया।

    उन्होंने कहा कि जब-जब हिंदू संगठित हुआ यह राष्ट्र वैभव को प्राप्त किया और जब हिंदू बिखरे यह राष्ट्र पराभव को प्राप्त हुआ। भारत हिंदू राष्ट्र है लेकिन आज राजनीति फिर एकबार जाति के नाम पर हिंदुओं को बांटने का, देश को खंडित करने का दुष्चक्र चला रहा है। उन्होंने कहा कि छुआछूत गलत है। हिंदू हमारी राष्ट्रीयता है हमारी स्मिता है। अपनी एक जाति हिंदू है। अपने अतीत में अपने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति बंधुओं को जो सम्मान मिलना चाहिए वो नहीं मिला। इसलिए उन्हें संपूर्ण समाज के साथ कदम से कदम मिलाए, इस नाते उन्हें विशेष संवैधानिक सुविधा मिलनी ही चाहिए। वास्तव में आत्मविस्मृत हिंदू समाज को आत्मबल का समाज बनाना है। इस नाते हमें शक्ति की उपासना करनी ही होगी। हमें सिर्फ भक्ति नहीं अपितु शक्ति का आग्रही होना चाहिए।

    भागय्या ने कहा कि हिंदू समाज भक्ति की सामूहिकता में शक्ति की सामूहिकता को भूलते जा रहे। घोष का टंकार अपने रक्त के संचार को जो स्पंदन देता वह हमें समाज राष्ट्र के लिए कुछ करने का भाव पैदा करती है। आज विश्व शांति, प्रगति के लिए भारत को आशा भरी नजरों से देख रहा है। आज भारत आकाश, पाताल, अंतरिक्ष समुद्र हर क्षेत्र में प्रगति को जो परचम लहरा रहा। यह आनंद का विषय है। आज भारत को विश्व अपना मार्गदर्शक के रूप में देखता है। तभी हमने इसराइल समस्या पर स्पष्ट दृष्टि दिया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण के लिए, जल, जंगल, जमीन का संरक्षण के लिए अपने से शुरुआत करने का आह्वान किया।

    इस मौके पर उत्तर पूर्व क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन, महानगर संघचालक पवन सहित सैकड़ों बंधु भगिनी उपस्थित रहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय ने हटिया रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन
    Next Article प्रधानमंत्री ने मन की बात पर आधारित ‘इग्नाइटिंग कलेक्टिव गुडनेस’ बुक के लिए दी बधाई
    admin

      Related Posts

      प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी

      November 21, 2026

      चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान

      November 21, 2026

      18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

      November 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      • चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान
      • 18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version