Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाला बूढ़ा पहाड़ की बदल रही फिजा: पलामू आईजी
    झारखंड

    नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाला बूढ़ा पहाड़ की बदल रही फिजा: पलामू आईजी

    adminBy adminOctober 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू, । झारखंड छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले बूढ़ा पहाड़ की फिजा बदल रही है। इलाके के लोग अब मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार बूढ़ा पहाड़ और उसके आसपास के इलाके की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। झारखंड सरकार के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार बूढ़ा पहाड़ के इलाके का दौरा कर रहे हैं। इलाके में तैनात जवान और ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है।

    बूढ़ा पहाड़ इलाके के हालात पर पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि बूढ़ा पहाड़ के इलाके में सुरक्षाबल मौजूद हैं। इस इलाके में कई विकास कार्य शुरू किए गए हैं। इलाके की संवेदनशीलता का इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस के सीनियर अधिकारी लगातार इलाके में पहुंचते हैं। बूढ़ा पहाड़ के इलाके को क्लोजली मॉनिटर किया जा रहा है। अधिकारी दौरा करते है और जवानों का हौसला बढ़ाते हैं।

    आईजी ने बताया कि ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को दूर किया जाता है। झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों इलाके के बच्चे सीआरपीएफ के कैंप में पढ़ाई कर रहे हैं। जवान बच्चों को पढ़ा रहे हैं और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ रहे हैं। बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से इलाके की तस्वीर बदल जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत इलाके में रोड, पुल, पुलिया और स्वरोजगार समेत कई बिंदुओं पर कार्य होना हैं। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई स्तर पर भी समीक्षा की जाती है।

    आईजी के मुताबिक, इलाके में तैनात जवान हाई अलर्ट पर भी रहते हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीति बनाई जाती है और समय के साथ इसमें परिवर्तन भी किया जाता है। इलाके में एक दर्जन के करीब सीआरपीएफ कंपनियां तैनात है, जो लगातार इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने में जुटी हुईं हैं।

    उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने बूढ़ा पहाड़ पर 100 करोड़ की लागत से बूढ़ा पहाड़ विकास परियोजना (बीपीडीपी) का शिलान्यास किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में 22 से 24 तक 24 घंटे तैनात रहेंगे चिकित्सक, पांच जगहों पर एंबुलेंस सेवा
    Next Article छग विस चुनाव: कांग्रेस के तीन बागी उम्मीदवारों से आलाकमान चिंतित, भाजपा में नही है बागी उम्मीदवार
    admin

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version