Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»योगेंद्र तिवारी की जांच वहां से हो, जहां से कारोबारी जगत में उसका जन्म हुआ: सुप्रियो भट्टाचार्य
    Breaking News

    योगेंद्र तिवारी की जांच वहां से हो, जहां से कारोबारी जगत में उसका जन्म हुआ: सुप्रियो भट्टाचार्य

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इडी हेमंत सरकार के खिलाफ नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रही है

    रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि इडी के सलेक्टिव टारगेट में भाजपा नहीं है। उसके टारगेट में राज्य सरकार है। शराब माफिया योगेंद्र तिवारी की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि योगेंद्र तिवारी के सभी बैंकों के ट्रांजैक्शन को ठीक से खंगालेगी, तो भाजपा का असली चेहरा सामने आ जायेगा। शनिवार को सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस से बातचीत कर रहे थे। श्री भट्टाचार्य ने कहा कि इडी क्या नैरेटिव सेट करना चाहती है, इसलिए मांग करते हैं कि राज्य सरकार इस मामले को एसआइटी से जांच करा कर रिपोर्ट सार्वजनिक करे। इससे पता चल जायेगा कि इस खेल में भाजपा के कौन-कौन नेता शामिल हैं। तिवारी का भाजपा के किस-किस नेता से संबंध था, यह भी सामने आ जायेगा। उन्होंने कहा कि योगेंद्र तिवारी तो छोटा सा प्यादा है। उसके भ्रष्टाचार के पीछे कई बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। जांच वहां से होनी चाहिए, जहां से योगेंद्र तिवारी का कारोबारी जगत में जन्म हुआ था। कैसे कंपनी बनी, जमीन हड़पी गयी और तिवारी का शराब के धंधे में प्रवेश हुआ। सुप्रियो ने आरोप लगाया कि भाजपा के एक बड़े नेता से तिवारी के संबंध हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी का भी नाम उस कंपनी में था। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि योगेंद्र तिवारी के भ्रष्टाचार में भाजपा के कई लोग शामिल हैं, लेकिन इस मामले में हेमंत सरकार के खिलाफ नैरेटिव सेट करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने हेमंत सरकार से इस मामले की एसआइटी जांच कराने की मांग की। कहा कि एसआइटी का गठन कर सरकार इस पूरे मामले और साजिशकर्ता को बेनकाब करे। यह सामने आना चाहिए किआखिर शराब के खेल में कौन-कौन शामिल हैं और उसमें भाजपा के वर्तमान से लेकर कितने पूर्व विधायक शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आ जायेगा कि किस-किस सरकार के कार्यकाल में क्या-क्या हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखान मंत्रालय ने विशेष अभियान में 50 हजार वर्ग फुट क्षेत्र को मुक्त कराया
    Next Article धर्मशाला में बारिश की आशंका, भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
    azad sipahi

      Related Posts

      विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

      May 12, 2025

      होटल के कमरे से युवती की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद

      May 12, 2025

      दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार के मोतिहारी से 10 लाख का इनामी खलिस्तानी आतंकी गिरफ्तार
      • विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
      • अमेरिका में दवाएं होंगी सस्ती, ट्रंप का नागरिकों से वादा
      • नेपाल में राजतंत्र के पक्ष में अनिश्चितकालीन आंदोलन को 40 से अधिक संगठनों का समर्थन
      • तिब्बत में भूकंप से हिली धरती, उप्र और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में महसूस किए गए झटके
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version