Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत से ही पूरे विश्व के कल्याण का मार्ग निकलता है: भैयाजी जोशी
    Breaking News

    भारत से ही पूरे विश्व के कल्याण का मार्ग निकलता है: भैयाजी जोशी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 22, 2023Updated:October 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -शहीद चंद्रशेखर आजाद सेवा समिति के कार्यक्रम में की शिरकत

    रोहतक। राष्ट्रीय चिंतक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा है कि देश के विकास में आज सबसे बड़ी बाधा संस्कारहीनता का भाव है। लोग दूसरे देशों या संस्कृति से खुद को हीन समझने लगे हैं। लोगों को समझा होगा कि भारत को अमेरिका या जापान बनाने की जरूरत नहीं, भारत को भारत बनाए रखने की आवश्यकता है। भारत से ही पूरे विश्व के कल्याण का मार्ग निकलता है। वर्तमान में भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ रहा है जैसे योग दिवस और संस्कृत का महत्व आदि अनेक क्षेत्रों में भारत पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहा है। अपने बल से अपने परिसर का विकास करने वाली संस्थाओं के बल पर भारत का महत्व और बढ़ेगा.. इसी से भारत सही रास्ते पर आगे बढ़कर पुनः विश्व गुरु बनेगा।

    भैयाजी जोशी शनिवार को भाली गांव में आयोजित आठवें ग्राम उत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाली ग्राम विकास का कार्य कोई साधारण कार्य नहीं है यह एक असाधारण कार्य है। ग्राम परिवर्तन का कारण यहां के स्थायी निवासियों के संकल्प और विश्वास का परिणाम है। स्वावलंबन संस्कार महिला उत्थान आदि अनेक सामाजिक कार्य यहां चल रहे हैं, इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।

    भैया जी जोशी ने कहा कि गौ माता के हृदय में हमारी रक्षा का भाव है, इसलिए हम उसे माता कहते हैं। उसका संरक्षण जब हम करेंगे तो वह हमारी रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि विकास के लिए स्थाई लोगों को प्रयास करने चाहिए, सरकार स्वयं आपके साथ आएगी। देश के लिए बड़े उद्योग का विशेष महत्व है, लेकिन इसके कारण छोटे उद्योगों की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। बड़े उद्योगों से केवल 10 फीसदी रोजगार सृजन होता है, जबकि 50 फीसदी रोजगार सृजन स्वयं स्वावलंबन के आधार पर लोग स्वयं करते हैं। कीटनाशकों से होने वाले नुकसान से धरती को बचाने के लिए भारत में गौ माता के जैविक खाद की अत्यंत आवश्यकता है, इसलिए गाय हमारे लिए जीवन दायिनी है। इसमें भारत से किसानों को नेतृत्व करने की आवश्यकता है। भारत की जीवन शैली सर्वे भवंतु सुखिनः है, जिसमें पूरे विश्व के मंगल की कामना है.. जबकि बाकी देश भोगवाद या स्वार्थ के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि 9 वर्ष पूर्व मुझे भाली स्थित केशव-भवन की नींव की ईंट रखने का अवसर मिला था, तब यह कार्य शैशव अवस्था में था, आज इस कार्य में बहुत बदलाव आया है। यह बदलाव गांव के स्थायी निवासियों के सेवा कार्य के क्षेत्र इस बेहतरीन के मॉडल से सम्भव हो पाया है। भारत ही नहीं विश्व को भी इससे सीखना होगा।

    इस अवसर पर महंत ईश्वर दास जी महाराज, मेहरदास डेरा कलानौर, अरविंद, सुमित भ्याण, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र संघचालक सीताराम व्यास, प्रान्त प्रचारक विजय, सह-प्रांत संघचालक प्रताप, चौ. सूरजमल, प्रवीण धत्तरवाल आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधर्मशाला में बारिश की आशंका, भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
    Next Article राज विस् चुनाव : उदयपुर में भी भाजपा में बगावत, उपमहापौर पारस सिंघवी ने ठोकी ताल
    azad sipahi

      Related Posts

      तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ‘प्रेसिडेंशियल रेफरेंस’ पर कड़ा विरोध

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, जनता की शक्ति के आगे हुई बेबस : राहुल गांधी

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version