Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में आएंगे प्रधानमंत्री समेत सभी प्रदेशों के राज्यपाल व मुख्यमंत्री
    Breaking News

    राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में आएंगे प्रधानमंत्री समेत सभी प्रदेशों के राज्यपाल व मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर निर्माणाधीन राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा चारों शंकराचार्य शामिल होंगे। देशभर के विभिन्न मत पंथों के करीब चार हजार साधु संत, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े करीब 10 हजार अति विशिष्ट अतिथि इस पल के साक्षी बनेंगे। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का देश-दुनिया में लाइव प्रसारण किया जायेगा। इसकी व्यवस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रहेगी। इस दौरान अयोध्या आने वाले अतिथियों के ठहरने व भोजन की उत्तम व्यवस्था की जा रही है।

    सभी प्रदेशों के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा आमंत्रण
    अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से भारत के सभी प्रदेशों के राज्यपाल व मुख्यमंत्रियों को आमंत्रण भेजा जाएगा। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी खेलों के बड़े खिलाड़ी, प्रख्यात साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकारों को आमंत्रित किया जाएगा। 1990 की कारसेवा में बलिदानी हुतात्माओं के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में विदेशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।

    अयोध्या के तीन स्थानों पर बन रही टेंट सिटी
    श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से शामिल होने आ रहे विशिष्ट अतिथियों के ठहरने के लिए अयोध्या के तीन स्थानों पर टेंट सिटी बनाई जा रही है। इसमें कारसेवक पुरम में निर्मित टेंट सिटी में 200, बाग विदेशी में बनने वाली टेंट सिटी में दो हजार व छोटी छावनी के प्राकृतिक चिकित्सालय में बनने वाली टेंट सिटी में 200 कमरे बनेंगे। वहीं वीवीआईपी के लिए 200 कमरे और अन्य अतिथियों के ठहरने के लिए 800 कमरे होटलों में बुक कर दिये गये हैं। इन अतिथियों को लाने ले जाने व अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए विश्व हिन्दू परिषद के करीब 500 कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा।

    हर हिन्दू घर में आमंत्रण के साथ भेजा जाएगा राम मंदिर का चित्र
    विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री राजेश ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण प्रत्येक हिन्दू घर में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता श्रीराम जन्मभूमि से पूजित हल्दी व अक्षत, राम मंदिर का चित्र व निवेदन पत्र लेकर हर घर में जाएंगे और अयोध्या आने का आमंत्रण देंगे। यह अभियान 01 जनवरी से 15 जनवरी तक सारे देश में चलेगा। प्रान्त संगठन मंत्री ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को देशभर के सभी मंदिरों में सुन्दर काण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ होगा। वहीं मंदिर पर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण भी श्रद्धालुओं को दिखाया जाएगा।

    पूरे फरवरी माह चलेगा दर्शन का क्रम
    अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामलला के दर्शन का क्रम 26 जनवरी 2024 से लेकर पूरे फरवरी माह चलेगा। दर्शन की अवधि में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रान्त के अनुसार तय तिथि को दर्शन होंगे। सभी प्रान्तों के रामभक्तों को दर्शन के लिए एक-एक दिन मिलेंगे। इस दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के भोजन के लिए 13 स्थानों पर रसोई चलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य के नौकरशाहों पर कानून सम्मत कार्यान्वयन की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी: बाबूलाल
    Next Article अफगानिस्तानी क्रिकेट कोच ने कहा- हमें पूरी टीम के प्रदर्शन पर जोर देना होगा
    azad sipahi

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version