Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सेना ने कहा- अग्निवीर गावटे को मिलेगी किसी भी अन्य सैनिक की तरह पूरी सम्मान निधि
    देश

    सेना ने कहा- अग्निवीर गावटे को मिलेगी किसी भी अन्य सैनिक की तरह पूरी सम्मान निधि

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHOctober 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय सेना में ऑपरेटर के तौर पर तैनात अग्निवीर गावटे अक्षय लक्ष्मण के बलिदान के मामले में सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रम को देखते हुए एक स्पष्ट बयान जारी किया है। इसमें भारतीय सेना की ओर से कहा गया है, ‘अग्निवीर (ऑपरेटर) गावटे अक्षय लक्ष्मण सियाचिन में कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। दुख की इस घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मृतक के परिजनों को वित्तीय सहायता के संबंध में सोशल मीडिया पर परस्पर विरोधी संदेशों को देखते हुए, यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि परिजनों को मिलने वाली परिलब्धियां सैनिक की सेवा के प्रासंगिक नियमों और शर्तों द्वारा शासित होती हैं।’

    सेना ने गावटे के बलिदान के मद्देनजर स्पष्ट किया, ‘अग्निवीरों की नियुक्ति की शर्तों के अनुसार, मृत युद्ध हताहत के लिए अधिकृत परिलब्धियों में शामिल होंगे- एक गैर-अंशदायी बीमा राशि, जो कि 48 लाख रुपये है। सेवा निधि में अग्निवीर (30%) का योगदान, सरकार द्वारा समान योगदान और उस पर ब्याज के साथ। कुल मिलाकर 44 लाख रुपये की अनुग्रह राशि। मृत्यु की तारीख से चार साल पूरे होने तक शेष कार्यकाल का भुगतान (गावटे के विषय में 13 लाख रुपये से अधिक)। सशस्त्र बल युद्ध हताहत कोष से 8 लाख रुपये का योगदान। साथ ही आवा (आर्मी वुमन वेलफेयर एसोशिएसन) की ओर से 30 हजार रुपये की तत्काल वित्तीय सहायता।’

    सेना ने इससे पहले आत्महत्या करने वाले पंजाब के अमृतपाल के मामले की तरह ही सोशल मीडिया पर गावटे के बलिदान पर भी भ्रम फैलाए जाने की कोशिश को देखते हुए बयान जारी कर सारी स्थिति स्पष्ट कर दी। बड़ी बात यह कि सोशल मीडिया पर अनजान लोग ही नहीं बल्कि राहुल गांधी सरीखे नेता भी ट्वीट कर यह प्रचारित करने में लगे थे कि सेना अग्निवीर योजना में भर्ती होने वाले सैनिकों के साथ भेदभाव कर रही है और उन्हें उचित सम्मान और देय नहीं मिल रहा है। भारतीय सेना ने अधिकृत बयान जारी कर इस दुष्प्रचार पर स्थिति साफ कर दी है और यह भी स्पष्ट कर दिया है कि सेना में भर्ती किसी भी रूप में हुई हो, बलिदान होने पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखूंटी में 65 फीट का जलेगा रावण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे दहन
    Next Article ऑपरेशन अजय: 143 लोगों को लेकर भारत पहुंचा विशेष विमान, दल में दो नेपाली नागरिक भी शामिल
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

      July 27, 2025

      गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम

      July 27, 2025

      छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
      • फुटबॉल क्लब आर्सेनल ने स्ट्राइकर विक्टर ग्योकरेस के साथ करार किया
      • मैनचेस्टर टेस्ट: गिल-राहुल बने टीम इंडिया के संकटमोचक, पारी की हार से बचाने की उम्मीद
      • गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version