Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»योगी सरकार कराएगी 27 से 29 अक्टूबर तक श्रीअन्न महोत्सव
    Breaking News

    योगी सरकार कराएगी 27 से 29 अक्टूबर तक श्रीअन्न महोत्सव

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। योगी सरकार श्री अन्न (मिलेट्स) पर काम करने वाले किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। मिलेट्स वर्ष के तहत योगी आदित्यनाथ सरकार की पहल पर दिसम्बर में कृषि कुंभ 2.0 प्रस्तावित है। इसके पहले 27 से 29 अक्टूबर तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय श्रीअन्न महोत्सव व राज्य स्तरीय मिलेट्स कार्यशाला भी कराई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में कृषि विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के छात्र भी हिस्सा लेकर मिलेट्स पर काम करने वाले किसानों के कार्यों से अवगत होंगे।

    हर जनपद से 50 प्रगतिशील किसान लेंगे हिस्सा
    त्रिदिवसीय महोत्सव के जरिए एक तरफ जहां प्रगतिशील किसानों से भावी पीढ़ी को जोड़कर खेत-खलिहान की चर्चा होगी, वहीं मिलेट्स उत्पादों के लिए अन्य किसानों को प्रेरित भी किया जाएगा। सरकार महोत्सव के माध्यम से मिलेट्स फसलों के उत्पादन, उपभोग, विपणन, निर्यात आदि के बारे में भी जागरूक करेगी। सम्मेलन में हर मंडल के हर जनपद से 50 प्रगतिशील किसान, कृषक उत्पादक संगठन के 10 प्रतिनिधि व 10 प्राविधिक सहायक भी हिस्सा लेंगे। यहां श्री अन्न के उत्पादों के 40 स्टॉल भी लगेंगे। इसमें एफपीओ, प्रतिभागी व मिलेट्स पर काम करने वाली कंपनियों के स्टॉल लगेंगे। इसके जरिए लोग मिलेट्स उत्पादों के फायदों से भी अवगत होंगे।

    लखनऊ, मेरठ व कानपुर के सर्वाधिक किसानों की रहेगी सहभागिता
    अन्न महोत्सव में सभी 18 मंडल के किसान हिस्सा लेंगे। इसमें लखनऊ, मेरठ व कानपुर मंडल की तरफ से सर्वाधिक किसानों की सहभागिता रहेगी। कृषि विभाग के मुताबिक 27 को लखनऊ व कानपुर से 420-420, अयोध्या के 350, देवीपाटन से 280, बस्ती से 210, आजमगढ़ से 160 किसान, एफपीओ व प्राविधिक सहायक प्रतिनिधि के तौर पर रहेंगे। 28 को मेरठ मंडल से 420, मुरादाबाद से 350, आगरा- अलीगढ़ से 280-280 रहेंगे। इसी दिन कृषि विश्वविद्यालय से 250, सहारनपुर से 160, कृषि महाविद्यालय से 100 छात्र-शिक्षकों की उपस्थिति रहेगी। 29 को गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी व बरेली 280-280, झांसी, चित्रकूट व मीरजापुर मंडल के 160-160 किसान हिस्सा लेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमशेदपुर में जन्मदिन मनाने बड़ा बांकी डैम गए दो किशोरों की डूबने से मौत
    Next Article विश्व कप :भारत के खिलाफ हार के बाद कीवी कप्तान लैथम ने कहा-हमने 30-40 रन कम बनाए
    azad sipahi

      Related Posts

      Auto Draft

      May 10, 2025

      भारत-पाकिस्तान के बीच और तेज हुआ हवाई संघर्ष, पीओके में आतंकवादी लॉन्च पैड नष्ट

      May 10, 2025

      भारत के 26 स्थानों पर ​फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सभी हमले नाकाम​ किए गए

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट
      • Auto Draft
      • भारत-पाकिस्तान के बीच और तेज हुआ हवाई संघर्ष, पीओके में आतंकवादी लॉन्च पैड नष्ट
      • भारत के 26 स्थानों पर ​फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सभी हमले नाकाम​ किए गए
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version