Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन से हराया, दर्ज की विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत
    Breaking News

    ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन से हराया, दर्ज की विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 26, 2023Updated:October 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को खेले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 309 रनों के बड़े अंतर यह मुकाबला अपने नाम किया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने रनों के मामले में विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

    400 रनों के पहाड़ से स्कोर का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज मैक्स ओडॉड और विक्रमजीत सिंह जल्दी पवेलियन लौट गए। ओडॉड ने 6 और विक्रमजीत ने 25 रन बनाए। इसके बाद नीदरलैंड का तीसरा विकेट कॉलिन एकरमैन के रूप में गिरा। एकरमैन ने 10 रन बनाए। फिर 11वें ओवर में नीदरलैंड का चौथा विकेट गिरा। बास डी लीडे 4 रन बनाकर आउट हुए। पांचवें विकेट के रूप में साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नीदरलैंड के विकेट एक के बाद एक गिरते रहे। पूरी टीम 21 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने 4 विकेट, मिचेल मार्श ने 2 विकेट और पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क को एक-एक विकेट मिला।

    इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने शतक लगाया। वॉर्नर ने 93 गेंद पर 104 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह वॉर्नर का इस विश्व कप में दूसरा शतक है। वहीं मैक्सवेल ने 44 गेंद पर 106 रन बनाए। मैक्सवेल ने 40 गेंद पर ही शतक पूरा कर लिया। इससे वह सबसे कम गेंदों पर विश्व कप में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। वॉर्नर और मैक्सवेल के अलावा स्टीव स्मिथ ने 68 गेंद में 71 और मार्नश लाबुशेन ने 47 गेंद में 62 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि बास डी लीडे ने दो विकेट और आर्यन दत्त ने एक विकेट अपने नाम किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक दिन शेष: महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023
    Next Article आदि कैलाश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की दुर्घटनाग्रस्त जीप में सवार सभी 6 लोगों के शव बरामद
    azad sipahi

      Related Posts

      गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश

      November 12, 2026

      झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई

      November 12, 2026

      झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी

      November 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version