Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महुवा विधायक ओम प्रकाश हुडला के घर ईडी की छापेमारी
    Top Story

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महुवा विधायक ओम प्रकाश हुडला के घर ईडी की छापेमारी

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHOctober 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पेपर लीक के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महुआ विधायक ओम प्रकाश हुडला के घर छापेमारी की है। ईडी की टीम फिलहाल डोटासरा, ओम प्रकाश हुडला और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम डोटासरा के जयपुर के सरकारी आवास सहित सीकर उनके निजी निवास पर भी पहुंची है। इधर, ईडी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत पूछताछ के लिए समन भेजा है।

    जानकारी के अनुसार ईडी की छापेमारी की कार्रवाई डोटासरा के जयपुर में सरकार आवास समेत तीन और सीकर में दी जगह चल रही है। इसके अलावा ईडी की टीम डोटासरा के रिश्तेदारों के घर भी पहुंची है। दिल्ली और जयपुर की ईडी की टीम के साथ में केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारी भी मौजूद हैं। ईडी की छापेमारी के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा अपने निवास पर मौजूद हैं। ईडी की टीम पूछताछ करने में जुटी है।

    इसके अलावा महुवा से निर्दलीय विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार ओमप्रकाश हुड़ला के सात ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीमें दौसा, जयपुर सहित कई जगहों पर हुड़ला के ठिकानों पर पहुंची हैं। दौसा जिले में हुड़ला के पेट्रोल पंप पर भी ईडी की छापेमारी चल रही है। हुड़ला के दफ्तरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ईडी दस्तावेज खंगाल रही है। हुड़ला के सहयोगी राजेंद्र गुप्ता, सुभाष बालाहेड़ी, सीए राजेंद्र गुप्ता और बिजनेस सहयोगी निधि शर्मा के घर भी ईडी ने छापे मारे हैं।

    सीएम गहलोत के पुत्र वैभव को फेमा के तहत भेजा समन

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि उनके पुत्र और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत दिल्ली में पूछताछ के लिए समन भेजा है। हालांकि उन्हें ईडी के समा कब पेश होना है ये जानकारी समन में नहीं दी गई है।

    गहलोत ने लिखा कि पच्चीस अक्टूबर को राजस्थान की महिलाओं के लिए कांग्रेस की गारंटियां लांच हुई और छब्बीस अक्टूबर को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के यहां ईडी की रेड और मेरे बेटे वैभव गहलोत को ईडी में हाज़िर होने का समन भेजा है। अब आप समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूं कि राजस्थान के अंदर ईडी की रेड रोज़ इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके।

    जनता जवाब देगीः खड़गे

    इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है कि चुनाव आते ही ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आदि भाजपा के असली पन्ना प्रमुख बन जाते हैं। राजस्थान में अपनी निश्चित हार को देखते हुए भाजपा ने अपना आखिरी दांव चला है। ईडी ने छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव अभियान में उतरते हुए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मोदी सरकार की तानाशाही लोकतंत्र के लिए घातक है। हम एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ते रहे हैं और जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।

    इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी एक्स पर पोस्ट कर संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए सत्यमेव जयते लिखा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने नाटी इमली भरत मिलाप देखा, एक्स अकाउंट पर साझा की तस्वीरें
    Next Article केबुल टॉउन के 33 साल पुरानी अर्द्धनिर्मित मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version