Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»केबुल टॉउन के 33 साल पुरानी अर्द्धनिर्मित मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ
    Jharkhand Top News

    केबुल टॉउन के 33 साल पुरानी अर्द्धनिर्मित मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHOctober 26, 2023Updated:October 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। शहर के बीच केबल टॉउन में बीते 33 साल से अर्द्धनिर्मित बिरला मंदिर का जीर्णोद्धार विधायक सरयू राय के पहल पर “कार सेवा” के द्वारा शुभारंभ किया गया। शहर वासियों को जल्द नए रूप में श्री श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर निर्माण कार्य संपन्न होगा। गोलमुरी केबुल टाउन स्थित अर्द्धनिर्मित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का कार्य विजया दशमी के दिन “कार सेवा” द्वारा शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व “कार सेवा”कार्यक्रम में मंदिर परिसर की सफ़ाई की गई। साथ ही मंदिर के भूमिगत तल में जमे वारिस के पानी में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। “कार सेवा” के पूर्व मंदिर परिसर के समीप श्री श्री हनुमान जी के मंदिर में महावीर ध्वज पूजन के उपरांत ध्वज को मंदिर प्रांगण में स्थापित किया गया। मौके पर विधायक ने “कार सेवा” कार्यक्रम में शिरकत करने वाले सभी श्रद्धालुओ का हार्दिक आभार व्यक्त की। मौके पर मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक विधायक सरयू राय ने कहा मंदिर समिति का जल्द विस्तार होगा। मंदिर जीर्णोद्धार कार्य में स्वेच्छा से योगदान करने वाले श्रद्धालु समिति में शामिल किए जाएँगे।विधायक श्री राय ने कहा आगामी 29 अक्टूबर को मंदिर परिसर के निकट भवन में मंदिर जीर्णोद्धार समिति के अस्थायी कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। तत्काल मंदिर परिसर की साफ सफ़ाई की जाएगी। मंदिर के गृह गर्भ का जीर्णोद्धार कार्य आरम्भ किया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर के उत्तर-पूर्व भाग में एक लघु तालाब का निर्माण किया जाएगा। जिसका उपयोग छठ पूजा करने व मंदिर जीर्णोद्धार कार्य करने में होगा। मंदिर के प्रवेश द्वार से मंदिर की सीढ़ियों तक श्रद्धालुओं की आवागमन सुविधा के लिए पेवर्स ब्लॉक लगाया जाएगा। साथ ही मंदिर के चहारदीवारी की मरम्मत की जाएगी। विधायक श्री राय ने कहा मंदिर निर्माण कार्य की चरणबद्ध प्राथमिकताएं निर्धारित करने हेतु पूज्य संत जीयर स्वामी जी का मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए आगामी 27 अक्टूबर को बंशीधर नगर जाएँगे। जहां संत जीयर स्वामी जी चतुर्मास में हैं। इसी बीच मंदिर परिसर का अवलोकन करने के लिए नवंबर महीना के किसी दिन आचार्य किशोर कुणाल जमशेदपुर पधारेंगे। श्री सरयू राय ने कहा मंदिर जीर्णोद्धार कार्य में पूरी पारदर्शिता के साथ सबको विश्वास में लेकर चला जाएगा। इस कार्य में कभी मतभेद उभरा तो परस्पर वार्ता से उसका हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा प्रसन्नता की बात है मंदिर जीर्णोद्धार के संबंध में केबुल टाउन व गोलमुरी क्षेत्र में अधिकतम आम सहमति का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महुवा विधायक ओम प्रकाश हुडला के घर ईडी की छापेमारी
    Next Article कृषि विकास में अहम् भूमिका निभाएगी भारतीय बीज सहकारिता समिति : शाह
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      झारखंड में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version