Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सड़क दुर्घटना में मृत छात्रों के परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद, सरकारी मुआवजा शीघ्र दिलाने का दिया आश्वासन
    Jharkhand Top News

    सड़क दुर्घटना में मृत छात्रों के परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद, सरकारी मुआवजा शीघ्र दिलाने का दिया आश्वासन

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHOctober 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पाकुड़। शुक्रवार की देर शाम को जिया पानी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में शिकार हुए तीन छात्रों के परिवार वालों से रविवार को सांसद विजय हसदा अमला पड़ा उनके घर पहुंचे । सड़क दुर्घटना में अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के मृत तीनों युवकों के शोकाकुल परिजनों से मिल राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय हांसदा ने शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद श्री विजय हांसदा, जिलाध्यक्ष श्री श्याम यादव व जिला सचिव सुलेमान बास्की सर्वप्रथम अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के निपनियां गांव निवासी 17वर्षीय मृतक जॉन मुर्मू के आवास पहुंचे। वहां पहुंच सांसद श्री विजय हांसदा ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए आर्थिक सहयोग कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। तत्पश्चात सांसद श्री विजय हांसदा अमड़ापाड़ा प्रखंड के जाहेरटोला निवासी 19 वर्षीय मृतक बिट्टू मरांडी व 17 वर्षीय मृतक बाबूलाल मरांडी के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। सांसद श्री विजय हांसदा को 18 वर्षीय मृत युवक बिट्टू मरांडी के पिता विश्वनाथ मरांडी ने बताया कि बिट्टू पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी काफी तेज था। खेलों झारखंड में भाग लेने के लिए बिट्टू व बाबूलाल मरांडी रांची जानेवाले थे, दोनों का चयन जिला स्तर पर हुआ था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। सांसद श्री विजय हांसदा ने दोनों युवकों के परिजनों को आर्थिक सहयोग करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, युवा मोर्चा जिला सचिव उमर फारूक, केंद्रीय सदस्य अमित भगत, प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला सदस्य कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला सदस्य संतोष भगत, जिला सदस्य पप्पू भगत, जिला सदस्य प्रेम रजक, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष सज्जाद अंसारी, प्रखंड सह सचिव नाजिर किस्कू, प्रखंड कोषाध्यक्ष जाकिर अंसारी, धानो मरांडी, कालिदास मुर्मू, ईमरान अंसारी, आरिफ अंसारी, राजीव कुमार, नाजिर अंसारी, दिलीप रजवार, लखीराम हेम्ब्रम सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एक नवंबर से, अभिनेत्री मन्दाकिनी भी करेंगी शिरकत
    Next Article संकल्प यात्रा के बहाने झामुमो ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025

      टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले

      June 2, 2025

      यात्री बस से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version