पाकुड़। शुक्रवार की देर शाम को जिया पानी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में शिकार हुए तीन छात्रों के परिवार वालों से रविवार को सांसद विजय हसदा अमला पड़ा उनके घर पहुंचे । सड़क दुर्घटना में अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के मृत तीनों युवकों के शोकाकुल परिजनों से मिल राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय हांसदा ने शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद श्री विजय हांसदा, जिलाध्यक्ष श्री श्याम यादव व जिला सचिव सुलेमान बास्की सर्वप्रथम अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र के निपनियां गांव निवासी 17वर्षीय मृतक जॉन मुर्मू के आवास पहुंचे। वहां पहुंच सांसद श्री विजय हांसदा ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए आर्थिक सहयोग कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। तत्पश्चात सांसद श्री विजय हांसदा अमड़ापाड़ा प्रखंड के जाहेरटोला निवासी 19 वर्षीय मृतक बिट्टू मरांडी व 17 वर्षीय मृतक बाबूलाल मरांडी के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। सांसद श्री विजय हांसदा को 18 वर्षीय मृत युवक बिट्टू मरांडी के पिता विश्वनाथ मरांडी ने बताया कि बिट्टू पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी काफी तेज था। खेलों झारखंड में भाग लेने के लिए बिट्टू व बाबूलाल मरांडी रांची जानेवाले थे, दोनों का चयन जिला स्तर पर हुआ था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। सांसद श्री विजय हांसदा ने दोनों युवकों के परिजनों को आर्थिक सहयोग करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, युवा मोर्चा जिला सचिव उमर फारूक, केंद्रीय सदस्य अमित भगत, प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला सदस्य कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला सदस्य संतोष भगत, जिला सदस्य पप्पू भगत, जिला सदस्य प्रेम रजक, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष सज्जाद अंसारी, प्रखंड सह सचिव नाजिर किस्कू, प्रखंड कोषाध्यक्ष जाकिर अंसारी, धानो मरांडी, कालिदास मुर्मू, ईमरान अंसारी, आरिफ अंसारी, राजीव कुमार, नाजिर अंसारी, दिलीप रजवार, लखीराम हेम्ब्रम सहित अन्य उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



