Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई स्व. कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि
    बिहार

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई स्व. कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiNovember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भागलपुर, । जिला भाजपा कार्यालय रानी तालाब में शुक्रवार को बिहार प्रदेश के भीष्म पितामह से अलंकृत एक अभिभावक के रुप में प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व श्रद्धेय स्व. कैलाशपति मिश्र की पुण्य तिथि पर 48 जनसंघ एवं भाजपा के कार्यकर्ता का सम्मान एवं जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में किया गया जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ गणों ने अपने अनुभव को साझा किया।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधान परिषद सदस्य डॉ एनके यादव ने कहा की कैलाशपति मिश्र ने अपने सिद्धांत से कभी भी समझौता नहीं किया और आजीवन भाजपाई रहे। वे अद्भुत प्रतिभा के धनी थे और पहले जनसंघ फिर भाजपा को सींचकर पार्टी को एक मुकम्मल ऊंचाई तक पहुंचाया।

    कहलगॉव विधायक पवन यादव ने कहा की भाजपा के लिए उन्होंने संपूर्ण जीवन का समर्पण कर दिया। हम सभी भाजपाइयों को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। वहीं उनके बताए मार्गों का अनुसरण करने का संकल्प लेना चाहिए। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि वे भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाते हैं। उनके बारे में शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। स्व. मिश्र ऐसी विभूति थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन पार्टी के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया।

    भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में हमारी सरकार है, यह सुअवसर हमें कैलाशपति मिश्र जैसे अनेक मनीषियों के योगदान से प्राप्त हुआ है। जिला प्रवक्ता सह कार्यक्रम प्रभारी कुमार श्रवण ने कहा कि बिहार भाजपा के दधीचि और भीष्म पितामह जैसे उपनामों से संबोधित किए जाने वाले पुरोधा कैलाशपति मिश्रा जी भाजपा के सबसे प्रेरणादायी लोगों में से एक रहे हैं। कार्यक्रम क़ो जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह, पवन मिश्रा, बंटी यादव, नभय चौधरी, नरेश मिश्रा, प्रीति शेखर, अभय वर्मन ने भी सम्बोधित किया।

    कार्यक्रम में अंजना प्रकाश, विजय कुशवाहा, योगेश पांडेय, अभय घोष सहित अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. कैलाशपति मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार,ऑटो बरामद
    Next Article प्रधानमंत्री के 15 नवंबर को झारखंड दौरे के मद्देनजर भाजपा की बैठक
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, जनता की शक्ति के आगे हुई बेबस : राहुल गांधी

      May 15, 2025

      दरभंगा पहुंचे राहुल गांधी, आंबेडकर छात्रावास जाने पर अड़े

      May 15, 2025

      पटना एयरपोर्ट पर बलिदानी रामबाबू सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version