Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शिक्षण संस्थान में भ्रष्टाचारमुक्त वातावरण और पारदर्शिता आवश्यक: राज्यपाल
    Breaking News

    शिक्षण संस्थान में भ्रष्टाचारमुक्त वातावरण और पारदर्शिता आवश्यक: राज्यपाल

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 7, 2023Updated:November 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि भ्रष्टाचार कैंसर के समान होता है। किसी भी शिक्षण संस्थान में विकास के लिए वहां भ्रष्टाचारमुक्त वातावरण के साथ पारदर्शिता के साथ कार्य का होना आवश्यक है। कुलपति की नियुक्ति में सिर्फ एक मानदंड योग्यता होगा। सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए नियुक्ति की जायेगी। सारी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जो योग्य होंगे, उनकी नियुक्ति की जायेगी।

    राज्यपाल मंगलवार को राजभवन की ओर से यूनिवर्सिटी विजन एंड स्ट्रेटेजी डेवलपमेंट विषय पर रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड का कोई भी विश्वविद्यालय देश के उत्कृष्ट विश्वविद्यालयों की सूची में नहीं है, हमें इसे गंभीरतापूर्वक लेना होगा और उन कारणों एवं विसंगतियों को दूर करना होगा। इससे इनकी उत्कृष्टता में बाधा उत्पन्न हो रही है। शिक्षा के क्षेत्र में नित्य हो रहे बदलाव और तकनीकी विशिष्टताओं को भी अंगीकृत करना होगा। साथ ही लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रतिबद्ध होकर दूरदर्शिता और समर्पण की भावना के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि अब हमें सिर्फ राष्ट्रीय नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानकों पर भी खड़ा उतरना होगा।

    उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय का लगभग 100 एकड़ के कैम्पस में शिफ्ट होना तय हुआ है। संरचना अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा और विद्यार्थी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अन्य जगहों पर कटौती करते हुए छात्रहित में विश्वविद्यालय को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार राशि उपलब्ध कराती है ताकि विद्यार्थियों का भविष्य बन सके। यह विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है कि इन राशि का उपयोग विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में करें।

    राज्यपाल ने कार्यशाला में भाग लेने वाले शिक्षाविदों से कहा कि सभी कठिनाइयों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए भविष्य का ऐसा रोडमैप बनाएं कि उस पर चलकर यहां के विश्वविद्यालय नित्य-नया मुकाम हासिल करें। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विकास हो। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में वंचित वर्ग विशेषकर अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लड़के-लड़कियों की सहभागिता को सुनिश्चित करें। उन्होंने छात्रहित में एकेडमिक कैलेंडर के पालन के लिए निर्देश दिया। उन्होंने पिछड़े सुदूरवर्ती क्षेत्रों में तकनीकी संस्थान की स्थापना की बात कही।

    कार्यक्रम को राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपराज्यपाल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कुपवाड़ा में किया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण
    Next Article कांग्रेस सत्ता में रहने पर जनता को लूटने के अलावा कुछ नहीं कियाः मोदी
    azad sipahi

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version