Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पॉवेल के बयान से ग्लोबल मार्केट दबाव में, एशियाई बाजार भी टूटे
    Breaking News

    पॉवेल के बयान से ग्लोबल मार्केट दबाव में, एशियाई बाजार भी टूटे

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। महंगाई को लेकर दिए गए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के गुरुवार के बयान के बाद वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान 1 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एशियाई बाजारों में आज लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

    महंगाई के संबंध में जेरोम पॉवेल के बयान के बाद अमेरिकी बाजार में पिछले 8 कारोबारी दिन से लगातार जारी तेजी पर पिछले सत्र के दौरान ब्रेक लग गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में दिए अपने भाषण में पॉवेल ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका में महंगाई दर अभी भी लक्ष्य से अधिक है। इसलिए महंगाई के खिलाफ अभी और कदम उठाना जरूरी है। पॉवेल के इस बयान से अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आने वाले दिनों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। इस बयान के बाद वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में लगातार जारी तेजी थम गई और बिकवाली का दबाव बढ़ गया। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.81 प्रतिशत टूट कर 4,347.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 130.80 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,519.62 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.06 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 33,913.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.72 प्रतिशत की छलांग लगा कर 7,455.67 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,113.66 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 122.94 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,352.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के सभी 9 बाजारों के सूचकांक आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,392.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 216.89 अंक यानी 0.67 प्रतिशत फिसल कर 32,429.57 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। हैंग सेंग इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 252.91 अंक यानी 1.47 प्रतिशत लुढ़क कर 17,258.38 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसी तरह स्ट्रेस टाइम्स इंडेक्स 0.79 प्रतिशत कमजोर होकर 3,110.74 अंक के स्तर तक पहुंच गया है।

    सेट कंपोजिट इंडेक्स भी 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,389.79 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.94 प्रतिशत टूट कर 2,404.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,665.82 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,834.33 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.45 प्रतिशत फिसल कर 3,039.66 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    Next Article घरेलू शेयर बाजार पर वैश्विक दबाव का असर, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      May 28, 2026

      स्टॉक मार्केट में आज बकरीद की छुट्टी, एमसीएक्स पर शाम के सत्र में होगा सामान्य कारोबार

      May 28, 2026

      सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

      May 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      • नव नियुक्त अपर जिला दंडाधिकारी ने संभाला पदभार
      • फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई
      • अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version