Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»देवघर»श्रद्धालुओं को मिलेगी देवतुल्य व्यवस्था
    देवघर

    श्रद्धालुओं को मिलेगी देवतुल्य व्यवस्था

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 1, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर: बाबा नगरी में श्रावणी मेला 10 जुलाई से शुरू होगा। इसकी तैयारी के मद्देनजर शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देवघर सर्किट हाउस में बैद्यनाथधाम एवं बासुकिनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक की। बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडे पर मुहर लगायी गयी। इसमें मुख्य रूप से देवघर एवं बासुकिनाथ में 10 जुलाई से सात अगस्त तक मांस एवं शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवनगरी में देवतुल्य व्यवस्था होनी चाहिए। देवघर झारखंड का आइना है, देश भर के श्रद्धालु बाबाधाम से राज्य की बेहतर छवि लेकर जायें। उन्होंने कहा कि श्रावण के दौरान मेले में आनेवाले श्रद्धालुओं से टोल टैक्स नहीं लिया जायेगा और वीआइपी दर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

    राष्ट्रीय स्तर पर मेले की ब्रांडिंग करे पीआरडी
    उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि श्रावणी मेला में बेहतर से बेहतर सुविधा दी जाये। कांवरिया के रास्ते में पानी, स्वास्थ्य, स्वच्छता की बेहतर सुविधा होनी चाहिए. अच्छी सुविधा रहने पर अधिक से अधिक श्रद्धालु व पर्यटकों का आगमन होगा तथा पर्यटक रोजगार का बड़ा साधन बनेंगे। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, इसका प्रचार-प्रसार देश भर में सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों से पीआरडी करे, ताकि मेला की ऐसी छवि बने कि देश के सर्वश्रेष्ठ आयोजनों में इसे एक माना जाये। रात 12 से सुबह छह बजे तक मेला क्षेत्रों की सफाई करें। सभी लोग चाहे सरकारी हों या गैर सरकारी सजग और सतर्क रहें। सीएम ने सीएस राजबाला वर्मा को निर्देश दिया कि पेयजल समस्या दूर करने के लिए पुनासी और चांदन जल परियोजनाओं पर शीघ्र काम शुरू करायें।

    टेंट सिटी एवं क्यू कॉम्प्लेक्स होगी नयी सुविधा
    इस वर्ष श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए टेंट सिटी एवं क्यू कॉप्लेक्स नयी सुविधा होगी। मंदिर के समीप अंडरग्राउंड केबलिंग से विद्युत आपूर्ति, दुम्मा में नया प्रवेश द्वार एवं शहर में एलइडी लाइट की नयी व्यवस्था रहेगी। बैठक में टेंट सिटी में श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए बिस्तर की जगह भूमि पर विश्राम के लिए दरी का उपयोग किया जायेगा। बासुकिनाथ में सैरात एवं मेला में दुकानों को लगाये जाने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुकानों को व्यवस्थित करते हुए नये क्षेत्र में विधिवत मेला लगाया जाये। जरमुंडी विधायक सह श्राइन बोर्ड सदस्य बादल पत्रलेख के प्रस्ताव पर बासुकिनाथ में दुकानों से सैरात बंदोबस्ती कर दी गयी। बासुकिनाथ में भी सुविधाओं से युक्त अतिथि आवासन केंद्र बनेगा एवं पर्यटन आवासन केंद्र का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने गृह सचिव डीजीपी से मेले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

    बैठक में ये थे उपस्थित
    श्रम मंत्री राज पलिवार, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, विधायक नारायण दास, विधायक बादल पत्रलेख, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, डीजीपी डीके पांडेय, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अमित खरे, गृह सचिव एसकेजी रहाटे, एडीजी अनुराग गुप्ता, आइजी आशीष बत्रा, आइजी सुमन गुप्ता, डीआइजी अखिलेश झा, देवघर डीसी राहुल कुमार सिन्हा, दुमका डीसी मुकेश कुमार, देवघर एसपी ए विजयालक्ष्मी, दुमका एसपी मयूर पटेल, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डा सुरेश भारद्वाज, महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, बासुकिनाथ नगर पर्षद अध्यक्ष मंटु लाहा आदि।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखेलता मासूम आया चपेट में, चली गयी जान
    Next Article पशु तस्करी हुई, तो संबंधित थानेदार किये जायेंगे बर्खास्त
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राजन लाल हत्या व लूटकांड का देवघर पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    April 25, 2026

    कोई भी पात्र भारतीय, मतदाता सूची से न छुटे : मुख्य चुनाव आयुक्त

    January 5, 2026

    AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

    December 27, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
    • साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी
    • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी
    • नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके
    • शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version