Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कोई भी पात्र भारतीय, मतदाता सूची से न छुटे : मुख्य चुनाव आयुक्त
    Jharkhand Top News

    कोई भी पात्र भारतीय, मतदाता सूची से न छुटे : मुख्य चुनाव आयुक्त

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 5, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। झारखंड के देवघर जिले में सोमवार को बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ उनका उत्साहवर्धन भी किया।

    देवघर के तपोवन स्थित श्री श्री मोहनानंद प्लस-टू विद्यालय में आयोजित बीएलओ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जैसे लोकतंत्र की बुनियाद शुद्ध और सटीक मतदाता सूची होती है, वैसे ही शुद्ध मतदाता सूची की नींव बीएलओ होते हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य विभिन्न चरणों में चल रहा है। हालांकि, झारखंड में अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यहां के बीएलओ की तैयारियों और प्रक्रिया की स्पष्ट समझ यह दर्शाती है कि गहन पुनरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।

    मुख्य चुनाव आयुक्त ने बीएलओ से संवाद के दौरान उनकी भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पहले कई बार बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन के दौरान पहचान संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, क्योंकि उनके पास पहचान पत्र नहीं होते थे। इससे आम लोग उन्हें संदेह की दृष्टि से देखते थे। अब भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बीएलओ के लिए पहचान पत्र जारी किए गए हैं, जिससे उन्हें डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन के दौरान किसी तरह की असुविधा नहीं होती।

    संवाद कार्यक्रम के दौरान देवघर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों से आए बीएलओ ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित अपने अनुभव और जानकारियां साझा कीं। बीएलओ प्रमिला यादव ने गहन पुनरीक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। गुलशन परवीन ने वर्तमान मतदाता सूची को उम्र के आधार पर ए, बी, सी और डी श्रेणी में विभाजित कर पूर्व की मतदाता सूची से मैपिंग की प्रक्रिया के बारे में बताया। गीता कुमारी ने मतदाता सूची की मैपिंग, जबकि दीपम कुमारी ने मैपिंग के आठ चेक-पॉइंट्स के बारे में जानकारी दी।

    इसके अलावा बीएलओ राखी देवी और संगीता देवी ने घरों को नोशनल नंबर देने की प्रक्रिया समझाई, वहीं कुमारी प्रिया ने फॉर्म 6, 7 और 8 भरने की जानकारी दी। बीएलओ रजिया खातून ने बताया कि गहन पुनरीक्षण के दौरान महिला मतदाताओं की मैपिंग उनके माता-पिता के साथ की जानी चाहिए, न कि पति के साथ। इन सभी प्रस्तुतियों से बीएलओ की तैयारी और विषय की गहन समझ स्पष्ट रूप से सामने आई।

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बीएलओ की स्पष्टता और तैयारी से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि जल्द ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में देवघर के बीएलओ को भी आमंत्रित किया जाएगा।

    कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देवघर और दुमका जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्हें बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही चुनाव आयोग के आधार स्तंभ माने जाने वाले बीएलओ से संवाद करने का अवसर भी मिला। बीएलओ की तैयारियों को देखकर यह स्पष्ट है कि झारखंड में जब भी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा होगी, उसे सुगम और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सकेगा।

    इस अवसर पर उन्होंने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की आवश्यकता और इसके विभिन्न चरणों इन्यूम्यूरेशन फॉर्म, प्रारूप प्रकाशन, क्लेम-ऑब्जेक्शन, नोटिस पीरियड, एईआरओ और ईआरओ स्तर पर सुनवाई, साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी स्तर पर अपील की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

    कार्यक्रम में झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती सहित देवघर जिले के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोमनाथ मंदिर के 1000 साल पूरे, भाजपा ने बताया भारत की सनातन आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक
    Next Article जिलाधिकारी ने लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने के दिए निर्देश
    shivam kumar

      Related Posts

      महात्मा गांधी के रामराज्य के सपनों को साकार करेगा जी राम जी: बाबूलाल मरांडी

      January 6, 2026

      बाबूलाल ने कक्षपाल नियुक्ति पर उठाए सवाल, कहा- अनेक अभ्यर्थी पार कर चुके हैं आयु सीमा

      January 6, 2026

      IAS विनय चौबे को बड़ा झटका: हाइकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

      January 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • महात्मा गांधी के रामराज्य के सपनों को साकार करेगा जी राम जी: बाबूलाल मरांडी
      • अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ऋषभ पंत का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
      • बाबूलाल ने कक्षपाल नियुक्ति पर उठाए सवाल, कहा- अनेक अभ्यर्थी पार कर चुके हैं आयु सीमा
      • IAS विनय चौबे को बड़ा झटका: हाइकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
      • मनरेगा का नाम बदलना गांधी का अपमान: बजट में 34% कटौती को लेकर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version