Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पीएम मोदी ने बजायी जीएसटी की घंटी
    Top Story

    राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पीएम मोदी ने बजायी जीएसटी की घंटी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 30, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: देश के अब तक के सबसे बड़े कर सुधार की लांचिंग का ऐतिहासिक मौका शुक्रवार को आधी रात को आ गया। रात के ठीक 12 बजते ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पीएम नरेंद्र मोदी ने एक साथ बटन दबा कर पूरे देश में एक टैक्स व्यवस्था की शुरुआत की। इस लांचिंग के साथ ही देश में एक समान अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू हो गयी। तारों से सजी इस रात में ऐतिहासिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने जीएसटी को देश के सभी लोगों की साझी विरासत करार दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह किसी एक दल या सरकार की सिद्धि नहीं है। यह हम सभी के प्रयासों का नतीजा है। वहीं, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि ऐतिहासिक क्षण दिसंबर, 2002 में शुरू हुई लंबी यात्रा की परिणति है। प्रणब मुखर्जी ने जीएसटी को देश भर के तमाम राज्यों की सरकारों के बीच सहमति और देश हित के लिए सबके साथ आने का प्रतीक करार दिया।

    पीएम और राष्ट्रपति ने जीएसटी की घंटी बजायी
    देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल कर जीएसटी की घंटी को बजा कर नयी कर व्यवस्था को देशभर में लागू कर दिया। जीएसटी की लॉन्चिंग के बाद राष्ट्रगान के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ।

    17 टैक्सों की जगह लेगा सिर्फ 1 टैक्स : अरुण जेटली
    अरुण जेटली ने कहा कि हम गौरवशाली देश के ऐतिहासिक मौके पर उपस्थित हैं। इससे भारत के सामने असीम संभावनाओं के द्वार खुलेंगे और उसे अपनी इकॉनमी को मजबूत करने का मौका मिलेगा। इससे भारत एक मार्केट एक देश के तौर पर उभरेगा। इससे देश के सभी राज्य संघीय ढांचे के तहत एक साथ आगे बढ़ सकेंगे। हमने इसे ऐसे समय में किया है, जब दुनिया धीमी ग्रोथ और संरक्षणवाद के दौर से गुजर रही है। अरुण जेटली ने कहा कि इस लांचिंग के साथ ही देश में 17 से ज्यादा टैक्सों की जगह सिर्फ एक ही टैक्स ले लेगा।

    मोदी ने गीता से की जीएसटी की तुलना
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीएसटी लागू होने से पहले शुक्रवार को काउंसिल की 18वीं बैंठक हुई। मोदी ने कहा कि गीता के भी 18 अध्याय थे और जीएसटी काउंसिल की भी 18 बैठकें हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस नयी व्यवस्था को लेकर तमाम आशंकाएं थीं, लेकिन इसे तमाम प्रयासों के बाद लागू किया जा सका है। चाणक्य का उद्धरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोई वस्तु कितनी ही दूर हो या कठिन हो, लेकिन तपस्या के जरिये उसे पाया जा सकता है। पीएम उन्होंने कहा कि देश की आजादी के वक्त सरदार पटेल ने जिस तरह 500 से ज्यादा रियासतों को मिलाकर एक किया था, उसी तरह जीएसटी के जरिये देश का एकीकरण हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि देश के 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों के 500 से ज्यादा टैक्सों का विलय हो जायेगा। अब गंगा नगर से ईटानगर एक टैक्स, एक देश का नारा गूंजेगा।

    ‘जीएसटी सहकारी संघीय ढांचे की एक मिसाल है। जीएसटी इस बात का प्रतीक का है कि टीम इंडिया की एकजुटता का क्या परिणाम हो सकता है।’ उन्होंने कहा कि किसी की भी या कहीं की भी सरकार हो, लेकिन सभी ने जीएसटी में आम लोगों के हितों का ध्यान रखा है। पीएम मोदी ने कहा कि जिन-जिन लोगों ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया, मैं उन सभी को बधाई देता हूं।    – पीएम नरेंद्र मोदी

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के तेवर देख चीन झुका, वार्ता को हुआ तैयार
    Next Article सीएनटी-एसपीटी की धारा 21 एवं 13 में संशोधन को वापस लेगी सरकार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    टेंडर घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम 2 साल बाद हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    May 14, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस व जेल हिरासत में मौत-रेप मामलों में न्यायिक जांच अनिवार्य की

    May 14, 2026

    मुख्यमंत्री ने 307 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले-केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं बल्कि सेवा का संकल्प है

    May 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टेंडर घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम 2 साल बाद हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
    • झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस व जेल हिरासत में मौत-रेप मामलों में न्यायिक जांच अनिवार्य की
    • मुख्यमंत्री ने 307 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले-केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं बल्कि सेवा का संकल्प है
    • आंधी पानी से भारी तबाही, पेड़ गिरने से दो की मौत
    • घर पर गिरा पेड़, महिला की मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version