Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को इंदौर में करेंगे रोड शो, तीन किमी क्षेत्र नो फ्लाई जोन घोषित
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को इंदौर में करेंगे रोड शो, तीन किमी क्षेत्र नो फ्लाई जोन घोषित

    adminBy adminNovember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार, 14 अगस्त को मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे यहां मेगा रोड शो करेंगे। प्रशासन ने इसे लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में तीन किलोमीटर क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, हॉट एयर बलून आदि प्रतिबंधित रहेंगे। इस संबंध में इंदौर के पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने आदेश जारी किया है।

    मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए मतदान समाप्त के 48 घंटे पूर्व यानी 15 नवंबर को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रचार के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री इंदौर आ रहे हैं। वे यहां मेगा रोड शो करेंगे। उनका रोड शो बड़ा गणपति से शुरू होकर राजवाड़ा तक जाएगा। लगभग डेढ़ किमी लंबे इस रोड शो के लिए भगवा कॉरिडोर बनाया जा रहा है। सड़क के दोनों ओर भगवा रंग के कपड़े लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का इंदौर में बड़ा गणपति पर शाम करीब 5.30 बजे 101 बटुक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अगवानी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी रोड शो माध्यम से राजवाड़ा पहुंचेंगे और यहां देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसी के साथ यह रोड शो समाप्त हो जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री की सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक व्यवस्था की जा रही है। रोड शो के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

    दरअसल, भाजपा इंदौर क्षेत्र क्रमांक एक, तीन, पांच और राऊ विधानसभा सीट को चुनौती मान रही है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में इन क्षेत्रों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार, उनका रोड शो दो हिस्सों में होगा। पहले हिस्से की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से होगी। इस सीट से भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय मैदान में हैं। विजयवर्गीय का मुकाबला कांग्रेस के संजय शुक्ला से है। हाल ही में शुक्ला के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी रोड शो किया था। अब प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के माध्यम से विजयवर्गीय के समर्थन में प्रचार करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहैदराबाद के नामपल्ली बाजारघाट में आग से नौ लोगों की मौत
    Next Article छत्तीसगढ़ से जा रही है कांग्रेस, भाजपा के आने का मतलब राज्य का विकास: मोदी
    admin

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version