Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली के प्रगति मैदान में आज अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज, आम लोगों का प्रवेश 19 नवंबर से
    देश

    दिल्ली के प्रगति मैदान में आज अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज, आम लोगों का प्रवेश 19 नवंबर से

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज शुरू होगा। इस मेले में भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ईरान और थाइलैंड जैसे देशों की 3,500 इकाइयां प्रदर्शनी में शामिल होंगी और अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) ने कहा है कि ‘वसुधैव कुटुंबकम– ‘व्यापार के जरिये एकजुट’ विषय के साथ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 (आईआईटीएफ) के 42वें संस्करण में सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रगति मैदान वाणिज्य मंत्रालय की इकाई आईटीपीओ के प्रशासनिक नियंत्रण में है।

    आईटीपीओ के बयान के अनुसार, भारत और विदेश दोनों से लगभग 3,500 इकाइयां अपना सामान प्रदर्शित करेंगे। इस आयोजन के लिए भागीदार राज्य बिहार और केरल हैं। दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ‘फोकस’ राज्य हैं। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ओमान, मिस्र, नेपाल, थाईलैंड, तुर्किये, वियतनाम, ट्यूनीशिया, किर्गिस्तान, लेबनान, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात सहित 13 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

    केंद्र सरकार के मंत्रालय, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां, आयकर विभाग, डीजीटीएस (सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क), आयुष मंत्रालय, सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, आरबीआई, एलआईसी और एसबीआई भी मेले में भाग ले रहे हैं। मेले का समय सुबह 10.00 बजे से शाम 7.30 बजे तक है।

    अंतरराष्ट्रपीय व्यापार मेला का उद्घाटन अपराह्न 3ः30 बजे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और सोम प्रकाश करेंगे। शुरुआती पांच दिन 14-19 नवंबर को व्यावसायिक दिवस होगा। इस दौरान यहां केवल बी-टू-बी गतिविधियां होंगी। 19 से 27 नवंबर तक मेले में आम लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह भारत मंडपम के ऑडिटोरियम-2 में होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। भारत व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरौला की मौजूदगी में दोनों केंद्रीय मंत्री मेले का आगाज करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को लेकर चिंतित, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से ली जानकारी
    Next Article मप्र विस चुनाव: मलिल्कार्जुन खड़गे और राहुल गांधी आज मप्र में करेंगे चुनावी सभाएं
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version