Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बोधगया के कालचक्र मेले में शामिल होंगे दलाई लामा, प्रशासन ने शुरू की तैयारी
    बिहार

    बोधगया के कालचक्र मेले में शामिल होंगे दलाई लामा, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

    adminBy adminNovember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा 15 दिसंबर से बोधगया में होने वाले कालचक्र मेले में शामिल होंगे। वे करीब एक महीने तक बोधगया में प्रवास करेंगे। इस दौरान दलाई लामा कालचक्र मैदान में प्रवचन करेंगे। इस प्रवचन में विश्वभर के 60 हजार से अधिक बौद्ध श्रद्धालु शामिल होंगे।

    इधर, दलाई लामा के दिसंबर महीने में आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गया डीएम डॉक्टर त्यागराज एसएम और एसएसपी आशीष भारती ने बोधगया का दौरा किया। बोधगया में स्थित तिब्बती मोनेस्ट्री में केयर टेकर के साथ बैठक की और कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

    इस संबंध में जिलाधिकारी डॉक्टर त्याग राजन एसएम ने बताया कि दिसंबर माह में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का आगमन संभावित है। वे बोधगया में प्रवास करेंगे। कालचक्र मैदान में दलाई लामा प्रवचन करते हैं, जिसमें 50 से 60 हजार देश-विदेश के श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके अलावा महाबोधि मंदिर, सांस्कृतिक केंद्र बोधगया में महासंघा का कार्यक्रम निर्धारित है। इसमें कई राज्यों एवं देश के विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। इसके अलावा प्रवास के दौरान महाबोधि मंदिर में दर्शन करने भी दलाई लामा जाते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से पुख्ता रहेगी। इसे देखते हुए तिब्बती मिनिस्ट्री में बैठक की गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार में तेजी का माहौल, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
    Next Article झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री की सुरक्षा में दो बार हुई चूक
    admin

      Related Posts

      भागलपुर के निखिल आनंद को सीए परीक्षा में मिला ऑल इंडिया रैंक 20

      July 6, 2025

      अखाड़ा घुमाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, कई लोग घायल

      July 6, 2025

      हिन्दुओं को जो बांटेगा वो खुद कट जाएगा : रामभद्राचार्य

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version