Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»छठ : महापर्व को लेकर स्नान और गंगाजल लेने के लिए उमड़ी छठ व्रतियों की भीड़
    बिहार

    छठ : महापर्व को लेकर स्नान और गंगाजल लेने के लिए उमड़ी छठ व्रतियों की भीड़

    adminBy adminNovember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर गंगा तटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बेगूसराय के पावन गंगा तट सिमरिया एवं झमटिया में जहां बिहार के विभिन्न हिस्सों से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, अन्य गंगा तट पर भी बेगूसराय और आसपास के जिला से लोगों की भीड़ जुट रही है।

    गुरुवार को भी सिमरिया एवं झमटिया गंगा घाट पर स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालु छठ व्रतियों का निजी वाहन, बस तथा रेल गाड़ियों से गंगा स्नान के लिए आना शुरु हो गया। जिसके कारण एनएच-31 एवं 28 पर छोटी बड़ी वाहन रेंगते नजर आ रहे थे। श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजन के बाद मंदिर में पूजा करने के साथ ही गंगा जल लेकर अपने अपने घर की ओर प्रस्थान कर रहे थे।

    श्रद्धालुओ के जयकारे से गंगा घाट समेत पूरा इलाका भक्तिमय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर दराज से आने वाले छठव्रती नहाय खाय से तीन-चार दिन पहले से ही गंगा स्नान करने आते हैं और पूजा पाठ के लिए गंगा जल ले जाते हैं। जिससे छठ व्रत के दौरान प्रसाद बनाया जा सके। सिमरिया में एक ओर दूर-दूर से लोग आ रहे हैं, तो वहीं कल्पवासियों के कुटी में भी रिश्तेदारों की भीड़ बढ़ रही है।

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट है तो डीडीआरएफ के गोताखोर ही मोटरबोट के साथ गश्त करते हुए लोगों को बैरीकेडिंग से आगे जाने से रोक रहे हैं। जिससे किसी प्रकार की अप्रत्याशित घटना नहीं हो। भीड़ के मद्देनजर किसी भी वाहन को तीमुहानी से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। भीड़ नियंत्रण एवं सुचारू ट्रैफिक के लिए जीरोमाईल सहित अन्य जगहों पर भी पुलिस को तैनात किया गया है।

    गंगा तट पर जुटे श्रद्धालुओं का कहना है कि छठ बिहार का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इसलिए जब तक छठ व्रत समाप्त नहीं हो जाता है, तब तक दूरदराज से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते रहेंगे। इसके अलावा कल्पवासियों सहित आसपास के हजारों लोग गंगा तट पर ही सूर्यदेव को अर्घ्य देंगे। इसके लिए भी तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने भी दोनों अर्ध्य के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर एक्शन प्लान तैयार कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन रही तेजी, सेंसेक्स 307 अंक उछला
    Next Article प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत 46 लाभुकों के बीच ऋण वितरित
    admin

      Related Posts

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version