रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है। सीएम ने शुक्रवार को रांची के कांके डैम और हटनिया तालाब में छठ घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को यह निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने नदी, तालाबों, डैमों और अन्य जलाशयों में जलस्तर और गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां सुरक्षा की विशेष व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही सभी घाटों पर विद्युत व्यवस्था भी करने को कहा है। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान उनके सचिव विनय कुमार चौबे, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार मौजूद रहे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

