Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस और जादूगर को राजस्थान की जनता 3 दिसंबर को करेगी छूमंतर : नरेन्द्र मोदी
    देश

    कांग्रेस और जादूगर को राजस्थान की जनता 3 दिसंबर को करेगी छूमंतर : नरेन्द्र मोदी

    adminBy adminNovember 18, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान की धरती से वादा किया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार बनते ही राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की दरों की समीक्षा की जाएगी और लोकहित में जल्द ही दरें कम करने के लिए लोकहित में निर्णय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लूट नीति के कारण महंगाई बढ़ी है। पड़ोसी राज्यों यूपी, हरियाणा और गुजरात में पेट्रोल के रेट 97 रुपये लीटर हैं जबकि यहां एक लीटर पेट्रोल एक सौ नौ रुपये लीटर है। कांग्रेस सरकार राजस्थान में बारह रुपये प्रति लीटर लोगों की जेब से मार रही है और कांग्रेस नेताओं की तिजोरी भर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग यहां अपने आप को जादूगर कहते हैं, अब उन्हें आज राजस्थान की जनता कह रही है कि 3 दिसंबर कांग्रेस छू-मंतर।

    प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को भरतपुर के कॉलेज ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान में कांग्रेस के काले कारनामों की लाल डायरी के पन्ने खुलने लगे हैं। लाल डायरी के चार पन्ने, 40 पन्नों से कम नहीं है। कुछ लोग कहते हैं, लाल डायरी में एक बेटे का भी कबूलनामा है। बेटा खुद कह रहा है कि पापा की सरकार रिपीट नहीं होगी। इस लाल डायरी के जो पन्ने बाहर आए हैं, उनमें लिखा है कि जादूगर सरकार ने कैसे राजस्थान को खनन माफिया के हवाले कर दिया।

    मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। जहां-जहां भाजपा सरकार है, वहां के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के 12 हजार रुपये मिल रहे हैं, 6 हजार केंद्र के और 6 हजार राज्य के। राजस्थान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में आपसे ये भी वादा किया है कि जैसे ही यहां भाजपा सरकार बनेगी, राजस्थान के किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि के 12 हजार रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। मोदी का परिवार तो आप ही हैं। मेरा संकल्प है कि हर गरीब, दलित, पिछड़े, हर परिवार तक जीवन की मूल सुविधाएं पहुंचे। इसलिए देश में अब भारत सरकार आपके गांव आ रही है। 15 नवंबर से देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हुई है। भरतपुर के गांव गांव से ये यात्रा गुजरेगी।

    उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है। दूसरी तरफ राजस्थान में बीते 5 वर्ष में क्या हुआ वो आप सब जानते हैं। कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है। इसलिए राजस्थान कह रहा है – जादूगर जी कोनी मिले वोट जी। कांग्रेस के शासन में दलितों के खिलाफ भी अत्याचार के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी है। हाल ही में देश को पहला दलित मुख्य सूचना आयुक्त मिला, उनका नाम है हीरालाल सामरिया। ये आपके यहीं डीग गांव के रहने वाले हैं लेकिन कांग्रेस को एक प्रतिभाशाली दलित अधिकारी की नियुक्ति भी पसंद नहीं आई। कांग्रेस एक दलित अफसर को ऊंचे पद पर पहुंचते हुए देख ही नहीं सकती। ये वही कांग्रेस है जिसने रामनाथ कोविंद का विरोध किया था, जिसने बाबा साहब आम्बेडकर को हमेशा अपमानित किया।

    मोदी ने कहा कि महिलाओं को लेकर कांग्रेस की सोच कितनी गिरी हुई है, ये कांग्रेस के एक मंत्री के बयान से भी पता चलता है। महिला अत्याचार और उस मंत्री ने कहा कि ये इसलिए हो रहा है, क्योंकि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। डूब मरो कांग्रेस के लोगों, क्या भाषा बोलते हो आप। मुख्यमंत्री के इस खास मंत्री को सजा देने के बजाय दिल्ली ने टिकट देकर इनाम दिया। उन्होंने आश्चर्य जाहिर करते हुए कहा कि कहीं इस मंत्री के पास भी तो कोई लाल डायरी तो नहीं है, इसलिए राज खुलने के डर से इनाम से नवाजा गया।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान की महिलाओं के विश्वास को भी चकनाचूर कर दिया है। जो मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि महिलाएं रेप के फर्जी मामले दर्ज करवाती हैं। क्या वो महिलाओं की सुरक्षा कर सकता है? क्या ऐसे मुख्यमंत्री को एक मिनट भी कुर्सी पर रहने का हक है? कांग्रेस जहां जहां आती है, वहां वहां आतंकवादी, अपराधी और दंगाई बेलगाम हो जाते हैं। कांग्रेस के लिए तुष्टीकरण ही सबकुछ है। कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, चाहे इसके लिए आपका जीवन तक दांव पर क्यों न लगाना पड़े।

    उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र में बड़ी मशहूर कहावत है – जा पत्तल में खानो, वा में छेद करनो। कांग्रेस ने यहां आपके साथ ऐसा ही किया है। यहां कांग्रेस सरकार की जिम्मेदारी थी कि वो हर नागरिक के जानमाल की सुरक्षा करे लेकिन बीते 5 वर्षों में यहां बहनों-बेटियों, दलितों और वंचितों के साथ सबसे ज्यादा अपराध और जुल्म हुआ। होली, रामनवमी या हनुमान जयंती हो, कोई भी त्योहार आप लोग शांति से नहीं मना पाए। दंगे, पत्थरबाजी, कर्फ्यू राजस्थान में यही सब चलता रहा। उन्होंने कहा कि अब किसी परिवार को भोजन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कोरोना में हमने यह काम शुरू किया था, ताकि देश में कोई भूखा नहीं सोए। इसलिए हमने फैसला किया है कि मुफ्त राशन की योजना अगले 5 साल तक चालू रहेगी। यह पुण्य भी आपको मिलेगा, क्योंकि आपने वोट देकर मोदी से यह पवित्र काम करवाया है। कांग्रेस को यह भी पसंद नहीं, इलेक्शन कमीशन में मेरे खिलाफ शिकायत कर दी। गरीब को रोटी खिलाने के लिए जेल भी जाना पड़े तो हम तैयार हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान में आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है। जयपुर में लॉकर से काली कमाई और लूट का सोना निकल रहा है। परीक्षा के बाद या चुनाव में लोग सोचते हैं कि लक अच्छा हो, लेकिन कांग्रेस वालों को लॉकर दिख रहा है। वह कहते हैं कि बाकी सब ठीक है, बस लॉकर न खुल जाए। यह आलू से बना सोना नहीं है। यह आपसे लूटा हुआ, चोरी किया हुआ असली सोना है। यह सोना जो निकल रहा है, वह युवाओं को धोखा देकर तैयार किया गया सोना है। ये पेपर लीक घोटाले का पैसा है। उन्होंने वादा किया कि भाजपा ने ही पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) का खाका खींचा था। भाजपा ही इस परियोजना को समय पर पूरा करेगी। राजस्थान को अग्रणी प्रदेश बनाने का भाजपा ने संकल्प लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में बढ़ रही हैं आर्थिक विषमताएं : कांग्रेस
    Next Article वर्ल्ड कप क्रिकेट : 8 राज्यों के सीएम और रिजर्व बैंक के गवर्नर को भी आमंत्रण, वीवीआईपी का होगा जमावड़ा
    admin

      Related Posts

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version