Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»जीविका दीदियों ने नमक विपणन के क्षेत्र में बढ़ाया कदम, सफलता खोलेगा नया द्वार
    बिहार

    जीविका दीदियों ने नमक विपणन के क्षेत्र में बढ़ाया कदम, सफलता खोलेगा नया द्वार

    adminBy adminNovember 24, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। जीविकोपार्जन के क्षेत्र में जीविका दीदियों द्वारा नित्य नया नवाचार किया जा रहा है। बेगूसराय में कृषि, गैर कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र से जुड़कर तीन लाख से अधिक जीविका दीदियों का जीवन बदल रहा है। जीविकोपार्जन की इसी प्रकार की गतिविधियों में एक नवोन्मेष गतिविधि ”नमक” के विपणन का है।

    इस क्षेत्र में बेगूसराय में जीविका दीदियों ने कदम बढ़ाकर एक नया इतिहास रच दिया है। बिहार में जीविका दीदियों द्वारा नमक के विपणन के क्षेत्र में यह पहला प्रयास है। इस कार्य के लिए जीविका द्वारा प्रथम चरण में बेगूसराय के दस प्रखंडों में नमक के विपणन का कार्य प्रारंभ किया गया है। प्रथम चरण की सफलता एवं अनुभवों के बाद जिले के शेष प्रखंडों में भी इस कार्य को आगे बढ़ाने की योजना है।

    नमक के व्यवसायिक सफलता एवं अनुभवों के बाद जीविका बेगूसराय की दीदियों द्वारा रोजमर्रा की जरूरतों की अन्य वस्तुओं के बिक्री के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया जाएगा। जीविका दीदियों के आजीविका संवर्धन के लिए बेगूसराय में विभिन्न कार्यक्रमों का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। ऐसे में जल्द ही जीविका ब्रांड नाम से नमक का व्यापार शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है।

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का है यह व्यवसाय मॉडल :
    आजीविका संवर्धन के तहत विभिन्न हस्तक्षेपों के अतिरिक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) द्वारा सुझाए गए व्यवसाय मॉडल एवं राज्य सरकार के सहयोग से ‘सांभर नमक‘ के विपणन के क्षेत्र में जीविका बेगूसराय द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है। जीविका द्वारा बिक्री किया जा रहा नमक केंद्र सरकार के ‘मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज‘ के सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज-हिंदुस्तान साल्ट्स लिमिटेड (एचएसएल) की सब्सिडियरी कंपनी ‘सांभर साल्ट लिमिटेड‘ का उत्पाद है।

    उद्यम और अनुभव के आधार पर शुरू हुआ यह मॉडल :
    सांभर साल्ट खाने योग्य आयोडाइज्ड नमक एवं क्षार आर्गेनिक नमक बनाती है। हिंदुस्तान साल्ट लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने हाल में बेगूसराय जीविका के सामुदायिक संगठनों के साथ बैठक कर नमक के व्यवसायिक संभावना पर विस्तार से चर्चा की थी। दीदियों के उद्यम और अनुभवों के आधार पर व्यवसाय मॉडल को अंतिम रूप दिया गया। इस व्यवसाय माॅडल में जीविका दीदियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए नामित नोडल सामुदायिक संगठन जीवन जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ बरौनी को नमक उपलब्ध कराया गया है।

    प्रथम चरण में 50 टन बिक्री का है लक्ष्य :
    इस सीएलएफ द्वारा मांग के आधार पर विभिन्न प्रखंडों, सीबीओएज, स्वरोजगारी, जीविका ग्रामीण बाजार सहित व्यक्तिगत खरीदारों की मांगों की पूर्ति की जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट में शुरू इस कार्य के प्रथम चरण में एसएसएल की मदद से प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत प्रथम चरण में 50 टन नमक बिक्री का लक्ष्य है। इस चरण में दस प्रखंडों जिसमें बरौनी, तेघड़ा, बछवाड़ा, सदर, मटिहानी, वीरपुर, गढ़पुरा, बलिया, साहेबपुर कमाल एवं बखरी में नमक की बिक्री की जा रही है।

    हर घर तक गुणवत्ता युक्त नमक पहुंचाने का लक्ष्य :
    नमक की बिक्री ग्राम संगठन, संकुल संघ, दीदी की रसोई, रूरल रिटेल मार्ट, सतत जीविकोपार्जन योजना के स्वरोजगारी, अन्य दुकानदार के साथ जीविका दीदियों के बीच की जा रही है। आने वाले दिनों में इस गुणवत्ता युक्त नमक को हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। बताया गया है कि राजस्थान में स्थित सांभर झील में ताजे वर्षा जल से नमक का उत्पादन किया जाता है। यह नमक प्राकृतिक रूप से आयोडीन युक्त है, इसमें कई लाभकारी खनिज तत्व पाए जाते हैं। सांभर नमक उच्च गुणवत्ता युक्त नमक है जो हमारी स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करता है।

    नमक विपणन का उद्देश्य है दीदियों की आर्थिक उन्नति :
    जीविका दीदियों के बीच जीविकोपार्जन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी स्वास्थ्य की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से जीविका द्वारा नमक विपणन का कार्य शुरू किया गया है। इस गतिविधि द्वारा जीविका दीदियां, जीविका के सामुदायिक संगठन जहां एक नई आर्थिक गतिविधि से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त होंगे। प्राकृतिक रूप से आयोडीन युक्त एवं गुणवत्ता पूर्ण इस नमक के उपयोग से उनका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। एसिडिटी के रोकथाम में मदद मिलेगी तथा तंत्रिका तंत्र की कार्यप्रणाली भी बेहतर बनेगा।

    जीविका दीदियों को मिलेगा रोजगार का नया माध्यम :
    इस कार्य से दीदियों के बीच गुणवत्ता युक्त नमक की बिक्री की जा रही है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह नमक काफी फायदेमंद है। इस नमक से दीदियों को जहां कई प्रकार के बीमारियों से राहत मिलेगी, वहीं उन्हें रोजगार के एक नए माध्यम की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। नमक की बिक्री से होने वाली बचत से दीदियों के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग खुलेगा और इस कार्य से खुशहाल समाज बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही जीविका द्वारा दीदियों को लखपति बनाने की योजना को भी बल मिलेगा।

    मिली सफलता तो तैयार होने लगेगा ‘जीविका‘ ब्रांड नमक :
    अभी जीविका द्वारा नमक के विपणन कार्य को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया जा रहा है। इसकी सफलता के बाद जीविका बेगूसराय द्वारा ‘जीविका‘ ब्रांड के नाम से नमक का व्यापार शुरू किया जाएगा। इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। नोडल एजेंसी का चयन, स्टोरेज, विपणन व्यवस्था एवं प्रचार-प्रसार आदि की तैयारी पूरी की जा चुकी है। पायलट के अनुभवों के आधार पर आने वाले दिनों में विपणन रणनीतियों को और भी ज्यादा कारगर किया जाएगा। इसके साथ ही जीविका दीदियों द्वारा आने वाले दिनों में रोजमर्रा से जुड़े विभिन्न वस्तुओं की बिक्री में हाथ आजमाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश में चुनाव आयोग ने बॉर्डर गार्ड की 233 प्लाटून तैनात की
    Next Article बैंगलोर में कार्यरत नवादा के दो सगे भाइयों की मौत से घर में पसरा सन्नाटा
    admin

      Related Posts

      पटना समेत राज्य के 23 जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

      July 6, 2026

      बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा के अभेद्य गढ़ में प्रशांत किशोर की चुनौती, क्या 45 साल पुराना किला बचा पाएगी बीजेपी?

      July 3, 2026

      बिहार में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए एक लाख करोड़ रुपये का एमओयू

      July 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में हाईवे पर युवतियों की कार पर हमला, स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने तोड़ा शीशा
      • मंईयां सम्मान योजना: तीन महीने की सम्मान राशि DBT से ट्रांसफर, 3.66 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ
      • श्रावणी मेला 2026 के लिए 14 करोड़ मंजूर, बैद्यनाथधाम-बासुकीनाथ में बढ़ेंगी सुविधाएं
      • रिम्स अतिक्रमण मामले में निशा भगत को HC से मिली अग्रिम जमानत
      • रामगढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version