Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में एटीएस होगा सशक्त, पूरे राज्य में करेगा काम
    Jharkhand Top News

    झारखंड में एटीएस होगा सशक्त, पूरे राज्य में करेगा काम

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची : एंटी टेरेरिस्ट स्कवॉयड (एटीएस) को सशक्त बनाया जायेगा, ताकि पूरे राज्य में आतंकवाद निरोधी दस्ता और संगठित अपराध के खिलाफ खुलकर काम किया जा सके। इसको लेकर डीजीपी अजय कुमार सिंह ने पुलिस आदेश जारी किये हैं। आदेश में कहा गया है कि एटीएस का प्रशासनिक नियंत्रण डीजीपी के अंदर होगा। जबकि एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर के जिम्मे एटीएस का अधीक्षण व परिचालनिक नियंत्रण का प्रभार होगा। वे अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मिलकर दायित्वों का निर्वहन करेंगे।जबकि एटीएस के रुटीन कार्यों की जवाबदेही एसपी के जिम्मे होगी। एटीएस की ट्रेनिंग, सूचना संकलन, अभियान, जांच, अनुसंधान व अन्य सुरक्षा एजेंसियों से समन्वय का कार्य भी एडीजी अभियान देखेंगे। एटीएस को मजबूत करने के लिए विशेष समूह, स्पेशल वेपन एंड टेक्निकल ग्रुप और एंटी सबोटाज टीम, अनुसंधान व अभियोजन प्रकोष्ठ, अंतरराज्जीय अपराधी के लिए प्रकोष्ठ आदि का गठन होगा। सभी प्रकोष्ठ के इंचार्ज इंस्पेक्टर रैंक के अफसर होंगे। एटीएस के अफसर व कर्मी की सामान्यत: किसी और जगह तैनाती नहीं की जायेगी। विशेष परिस्थिति में अति आवश्यक होने पर एडीजी अभियान प्रतिनियुक्ति कर सकेंगे।एटीएस का मुख्य उद्देश्य नार्को आतंकवाद, साइबर आतंकवाद, आर्थिक आतंकवाद, उनके सहयोगियों और आश्रयदाताओं पर कार्रवाई कर राज्य को इनसे मुक्त रखना होगा। वहीं देश के अन्य एजेंसियों को भी सहयोग करना होगा। आतंकी घटनाओं व संगठित अपराध के लिए एटीएस थाना को कहीं भी छापेमारी, गिरफ्तारी व अनुसंधान के लिए प्राधिकृत किया जाता है। जिलों में दर्ज मामले को पुलिस मुख्यालय के आदेश पर एटीएस दर्ज प्राथमिकी को विलोपित करते हुए नयी प्राथमिकी दर्ज करेगा। साथ ही इसकी सूचना कोर्ट को देगा। अनुसंधान का नियंत्रण एडीजी अभियान के पास होगा।एडीजी की अनुशंसा पर डीजीपी अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारी को विशेष जांच, अभियान, छापेमारी या अनुश्रवण के लिए एटीएस में प्रतिनियुक्त करने का आदेश देंगे। डिजिटल साक्ष्य के जल्द प्रोसेसिंग के लिए आधुनिक चलंत साइबर लैब बनाया जायेगा। इसमें सुरक्षित नेटवर्क के साथ समुचित प्रौद्योगिकी सुविधाएं होंगी। एटीएस टीम की कार्रवाई के दौरान किसी भी जिले में वाहन, ईंधन, रहने की व्यवस्था जिले के एसपी करेंगे। इसके लिए एटीएस मौखिक व लिखित में अनुरोध करेगा। एटीएस का दस्ता आतंकवादी हमले के मुकाबले जैसे कार्य के दौरान ही काली वर्दी पहनेगा। अन्य अवसर पर निर्धारित पैटर्न की वर्दी ही पहन सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के जदयू कार्यकतार्ओं में नीतीश भरेंगे जोश
    Next Article शराब घोटाले के आरोपित योगेंद्र तिवारी ने दाखिल की जमानत याचिका
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version