रांची: झारखंड में जनता दल यूनाइटेड संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुट गया है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री और आई।एन।डी।आई।ए गठबंधन के अगुआ नीतीश कुमार राज्य में कार्यकतार्ओं में जोश भरने के लिए पहुंचेंगे। उनके आगमन को देखते हुए पार्टी के नेता उत्साहित हैं। ऐसे में प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो की अध्यक्षता में सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और प्रमंडल प्रभारी की बैठक संपन्न हुई।
झारखंड की धरती पर नीतीश का किया जाएगा भव्य स्वागत
खीरू ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और हमारे संगठन के सबसे बड़े नेता नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसमें लाखों की संख्या में राज्य भर के कार्यकर्ता जुटेंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर बिहार सरकार के मंत्री और झारखंड जदयू के प्रभारी अशोक चौधरी दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का 30 नवंबर को रांची में कार्यक्रम रखा गया है। दोनों ही बड़े नेता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
ये रहे मौजूद
बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो, रेणु गोपीनाथ पणिकर, डॉ आफताब जमील, श्रवण कुमार, कामेश्वर नाथ दास, मो हसीब खां, भगवान सिंह, राम स्वरूप यादव, राजू सिंह, सरयू गोप, जगदीश महतो, ज्योतिन्द्र, मुनी टुडू, सागर कुमार, अख्तर हुसैन खान, रंजन कुमार, राणा प्रताप सिंह, कोमल चौधरी, अशोक कुमार सिन्हा, सुजीत कुमार वर्मा, प्रवक्ता डॉ विनय भरत तथा अन्य मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

