Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»हमास का मंसूबा सालभर पहले जानकर भी अनजान रहा इजराइल,अमेरिकी अखबार का खुलासा
    विदेश

    हमास का मंसूबा सालभर पहले जानकर भी अनजान रहा इजराइल,अमेरिकी अखबार का खुलासा

    adminBy adminDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क। इजराइल को सालभर पहले भनक मिल गई थी कि फिलिस्तीन का आतंकी संगठन हमास उस पर हमला कर सकता है। मगर इजराइल के सैन्य और खुफिया अफसरों का मानना था कि हमास के लिए ऐसा करना मुश्किल है। इसलिए इस सूचना को गंभीरता से नहीं लिया गया। यह दावा अमेरिका के प्रमुख अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में किया है।

    अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार दस्तावेजों, ई-मेल और साक्षात्कारों से पता चलता है कि इजरायली अधिकारियों ने 7 अक्टूबर के आतंकवादी हमले के लिए हमास की युद्ध योजना एक साल से भी पहले प्राप्त कर ली थी। यह लगभग 40 पन्नों का दस्तावेज है। इसे इजरायली अधिकारियों ने ‘जेरिको वॉल’ नाम दिया था।

    द न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस दस्तावज की समीक्षा की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘जेरिको वॉल’ में हमले की कोई तारीख तय नहीं थी, लेकिन इसमें गाजा पट्टी के चारों ओर किलेबंदी को खत्म करने, इजराइली शहरों पर कब्जा करने और एक डिवीजन सहित प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए डिजाइन किए गए व्यवस्थित हमले का वर्णन है।

    अखबार का कहना है कि हमास ने चौंकाने वाली सटीकता के साथ अपने ब्लूप्रिंट के हिसाब से हमला किया। दस्तावेज में हमले की शुरुआत में रॉकेटों की बौछार, सीमा पर सुरक्षा कैमरों और स्वचालित मशीनगनों को ध्वस्त करने के लिए ड्रोन और पैराग्लाइडर, मोटरसाइकिलों और पैदल बंदूकधारियों को सामूहिक रूप से इजराइल में घुसने का आह्वान किया गया था। …और यह सब 7 अक्टूबर को इजराइल में हुआ। द न्यूयॉर्क टाइम्स का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू या अन्य शीर्ष राजनीतिक नेताओं ने इस दस्तावेज को देखा था या नहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में लौटी तेजी, सोने व चांदी ने लगाई छलांग
    Next Article गाजा पट्टी पर संघर्ष विराम आठवें दिन बढ़ाने पर सहमति!
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version