Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बंद की इंटरनेट सेवाएं, फेसबुक पोस्ट पर भड़की हिंसा के बाद जागी ममता सरकार
    Top Story

    बंद की इंटरनेट सेवाएं, फेसबुक पोस्ट पर भड़की हिंसा के बाद जागी ममता सरकार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 5, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एक फेसबुक पोस्ट से भड़के पश्चिम बंगाल का बशीरहाट के मौजूदा हालात को देखते हुए ममता सरकार ने बशीरहाट में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। मंगलवार रात बसीरहाट अनुमंडल के बदुरिया में दो समुदायों के सदस्यों के बीच फेसबुक पोस्ट को लेकर झड़पें शुरू हुई थी जिसके बाद एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।बसीरहाट में अभी भी लगातार हालात बिगड़े हुए हैं।

    वहीं बेकाबू भीड़ रेलवे ट्रैक पर चढ़कर ट्रेन सेवाओं को बाधित कर रही है जिसकी वजह से सीलदाह और बनगांव में लोकल ट्रेन सेवा भी बुरी तरह प्रभावित हैं। बशीरहाट के निवासियों का कहना है कि इसकी वजह से उनका पूरे जिले से संपर्क लगभग टूट चुका है।

    वहीं इससे पहले गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से उत्तर 24-परगना जिले के बादुड़िया इलाके में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर रिपोर्ट मांगी है। इलाके में चल रही हिंसा के बीच इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हो गई हैं। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश के गवर्नर केशरी नाथ त्रिपाठी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत की है। जिसके बाद उन्होंने गृह सचिव को मामले पर नजर बनाए रखे का निर्देश दिया है।

    गौरतलब है कि कोलकाता से सटे उत्तर 24-परगना जिले के बशीरहाट व बादुड़िया इलाके में एक आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट पर सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी में ठन गई है।

    वहीं मामले में प्रदेश के बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि पूरे बंगाल में अराजकता फैली है। साथ ही उन्होंने ममता के धमकाने संबंधी आरोपों से इनकार किया है। ममता सरकार पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के घर जलाये जा रहे हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि उनसे कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है।

    इससे पहले ममता ने एक प्रेस कांफ्रेंस में राज्यपाल पर धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि राज्यपाल की भाषा से वे खुद को अपमानित महसूस कर रही हैं। इस बीच, इस हिंसा पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने अर्धसैनिक बलों के तीन सौ जवानों को मौके पर रवाना कर दिया था।

    ममता ने कहा कि फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट के मुद्दे पर उस इलाके में कल शाम दो संप्रदायों के बीच हिंसा शुरू हुई थी। उन्होंने भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और उससे जुडे़ संगठनों पर राज्य में विभिन्न इलाकों में दंगा भड़काने के प्रयास का भी आरोप लगाया।

    पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मुद्दे पर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात की थी। उसके बाद ही राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को फोन किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGJM समर्थकों ने दार्जिलिंग के कलिम्पोंग में TMC के ऑफिस पर किया पेट्रोल बम से हमला
    Next Article चीनी मीडिया ने भारत को दी धमकी, ‘डोंगलांग से निकल जाओ, वरना खदेड़कर निकाल देंगे’
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

    May 25, 2025

    फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

    May 25, 2025

    नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

    May 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
    • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
    • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
    • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
    • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version