Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चीनी मीडिया ने भारत को दी धमकी, ‘डोंगलांग से निकल जाओ, वरना खदेड़कर निकाल देंगे’
    Top Story

    चीनी मीडिया ने भारत को दी धमकी, ‘डोंगलांग से निकल जाओ, वरना खदेड़कर निकाल देंगे’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 5, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: सिक्किम सीमा पर जारी तनाव में भारत द्वारा सख्ती दिखाए जाने से चीन बौखला गया है। चीन की यह बौखलाहट वहां की मीडिया कवरेज में साफ दिख रही है। चीन की सरकारी मीडिया ने भारत को धमकाते हुए कहा है कि अगर भारतीय सेना सिक्किम बॉर्डर के पास ‘उसके इलाके’ से बाहर नहीं निकलती है, तो चीन के सैनिक उसे ‘खदेड़कर बाहर निकाल देगें।’ चीन के अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने अपने एक लेख में लिखा है, ‘भारतीय सेना चाहे तो सम्मान के साथ अपनी सीमा में लौट सकती है, वरना चीन के सौनिक उसे इस इलाके से खदेड़कर बाहर निकाल देंगे।’ चीनी मीडिया का कहना है कि सिक्किम सेक्शन के डोंगलांग क्षेत्र में कायम मौजूदा तनाव केवल भारतीय सेना के पीछे हटने पर ही खत्म हो सकता है। ग्लोबल टाइम्स ने अपने इस लेख में भारत के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। अखबार ने भारत पर ’21वीं सदी की सभ्यता को अपमानित’ करने का भी आरोप लगाया है। दूसरी तरफ चीन के विदेश मंत्रालय ने सीमा पर जारी तनाव को लेकर एक बयान जारी किया है। इसमें भारत को सिक्किम सेक्शन से अपनी सेना पीछे हटाने की सलाह दी गई है।

    ग्लोबल टाइम्स ने आगे लिखा है, ‘अगर भारत को लगता है कि वह डोकलाम इलाके में अपनी सैन्य क्षमता का सहारा लेकर फायदा उठा लेगा, तो हम साफ करना चाहते हैं कि चीन भारत की सैन्य ताकत को तिरस्कार की नजर से देखता है। हम भारत को खुद से कमतर मानते हैं।’ इस लेख में रक्षामंत्री अरुण जेटली के बयान का जिक्र करते हुए कहा गया है, ‘जेटली ठीक कहते हैं कि 2017 का भारत 1962 के भारत से अलग है। अगर भारत दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष को उकसाता है तो उसे 1962 के मुकाबले ज्यादा नुकसान झेलना होगा।’ मालूम हो कि तिब्बत स्थित चुंबी घाटी का एक हिस्सा डोकलाम भूटान का भूभाग है। चीन इसपर अपना हक जता रहा है। भारत का कहना है कि भूटान का रक्षा सहयोगी होने के नाते वह इस मामले में थिंपू के साथ खड़ा है। पिछले कुछ दिनों से चीन लगातार इस मुद्दे पर आक्रामकता दिखा रहा है। मालूम हो कि 16 जून को चीनी सेना की कंस्ट्रक्शन टीम भारी संख्या में मशीनों और वाहनों के साथ डोकलाम में सड़क बनाने के लिए भूटान की सीमा के अंदर घुस आई। भूटान के इस इलाके पर चीन भी अपना दावा जताता है। दोनों देशों के बीच इस विवाद को लेकर कई चरणों की बातचीत भी हो चुकी है। भूटान ने चीन द्वारा डोकलाम में सड़क बनाए जाने का विरोध किया। यहीं से यह पूरा विवाद शुरू हुआ।

    अखबार ने भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि युद्ध की स्थिति आने पर भारत इसका सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ग्लोबल टाइम्स ने एक बार फिर भारतीय सेना पर चीन-सिक्किम सीमा को पार करने का आरोप लगाया। चीनी मीडिया ने भारत पर बार-बार अपना बयान बदलने का भी इल्जाम लगाया है। अखबार ने लिखा है, ‘भारत का यह कहना कि वह भूटान के भूभाग की रक्षा में उसकी मदद कर रहा है, केवल बहानेबाजी है। भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने बेहद बेशर्मी से पेश आ रहा है।’

    ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि भारत पर जंग का जुनून सवार है। अखबार ने नई दिल्ली की उन सामरिक चिंताओं को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि चीन द्वारा चुंबी घाटी में सड़क बनाने से भारत की मुख्यभूमि को उत्तरपूर्वी राज्यों के साथ जोड़ने वाले सिलिगुड़ी गलियारे को नुकसान पहुंच सकता है। मालूम हो कि सिलिगुड़ी गलियारा इस चुंबी घाटी के ठीक नीचे, महज 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस गलियारा न केवल सामरिक हितों के मद्देनजर, बल्कि आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से भी भारत के लिए बेहद अहम है।

    एक ओर जहां चीन पर पाकिस्तान को अपना ‘आर्थिक उपनिवेश’ बनाने के आरोप लगते हैं, तो वहीं चीनी मीडिया ने भारत और भूटान के संबंधों पर सवाल उठाया है। चीन ने भारत पर भूटान को अपना ‘दास’ बनाने का भी आरोप लगाया। साथ ही, अखबार ने अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से अपील की है कि वह भारत द्वारा कथित तौर पर भूटान का दमन किए जाने की कोशिशों की निंदा करे। मालूम हो कि चीन लगातार डोकलाम मुद्दे पर भारत को उकसाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारत धैर्य बनाए रखकर पूरी सख्ती और दृढ़ता के साथ इस मुद्दे से निपट रहा है। 1962 के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है जब किसी इलाके में भारत और चीन की सेनाओं के बीच इतने लंबे वक्त तक गतिरोध बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंद की इंटरनेट सेवाएं, फेसबुक पोस्ट पर भड़की हिंसा के बाद जागी ममता सरकार
    Next Article पनामागेट केस: JIT के सामने पेश हुईं नवाज की बेटी मरियम शरीफ
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार

    May 25, 2025

    रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

    May 25, 2025

    फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

    May 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
    • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
    • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
    • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
    • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version