सरेआम चाकू मारने से घायल एयर होस्टेस बनने की तैयारी कर रही लड़की (21) की एक व्यक्ति ने सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शहादरा के मानसरोवर पार्क क्षेत्र में हुआ।
आरोपी (आदिल) अभी भी फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ महीनों से लड़की का पीछा कर रहा था लेकिन लड़की उसकी बात नहीं मान रही थी। यह घटना व्यस्त मार्केट क्षेत्र में हुई, जहां कई दुकानें हैं। लेकिन फिर भी यह मामला सीसीटीवी में नहीं कैद हुआ लेकिन एक फुटेज में लड़की का लड़के से बातचीत होते हुए दिख रहा है।
पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि दोनों के बीच बहस हुई थी जिसके बाद आरोपी ने लड़की को कई बार चाकू मारा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और उसे अस्पताल ले गए।