Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»धीरज साहू के यहां नोटो की गिनती जारी, अब तक 260 करोड़ की हुई गिनती
    Jharkhand Top News

    धीरज साहू के यहां नोटो की गिनती जारी, अब तक 260 करोड़ की हुई गिनती

    adminBy adminDecember 8, 2023Updated:December 8, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -आइटी रेड: जनता से जो लूटा, उसकी पाई-पाई लौटानी होगी: मोदी
    -नोटो की गिनती में दो दिन और लगेंगे
    -157 बैग में नोट भर भेजे गये बैंक
    – एक बैग में लगभग चार करोड़ रुपये
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची/भुवनेश्वर। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर बुधवार से जारी छापेमारी में आयकर विभाग ने अब तक 260 करोड़ से अधिक नकदी जब्त की गयी। जब्त नोटों की संख्या इतनी ज्यादा है कि उन्हें गिनने के लिए मंगवायी गयी मशीनें भी खराब हो गयीं। सूत्रों के मुताबिक नोट आलमीरा, बैग आदि में भरे हुए थे। अब तक 157 बैग बैंक भेजे गये गये हैं। एक बैग में लगभग 4 करोड़ रुपये हैं। नोटों की गिनती शुक्रवार को भी जारी रहा। नोटों को गिनने में अभी दो दिन का और समय लगेगा। इसके बाद अधिकारिक रूप से जब्त नकदी की जानकारी मिलेगी। ये छापे झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में मारे गये हैं। इस छापे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि जनता से जो लूटा, उसकी पाई-पाई लौटानी होगी।

    अब तक की सबसे बड़ी रेड साबित हो सकती है:
    सीबीआइ, इडी, आयकर विभाग सहित कई जांच एजेंसियां राज्य में मिलकर काम कर रही हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार धीरज साहू के यहां कई बड़ी अलमारियां मिली हैं, जिनमें 250 करोड़ से ज्यादा की नकदी मिली है। इनकी गिनती अब भी जारी है। नकदी का सही आंकड़ा गिनती के बाद ही सार्वजनिक किया जायेगा। हैदराबाद के डीजी इनवेस्टिगेशन संजय बहादुर खुद ओड़िशा पहुंचे हैं। ओड़िशा के कई बड़े अधिकारी कैंप कर रहे हैं।

    500, 200 और 100 के थे बंडल:
    विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस राशि के देश में कानूनी तरीके से जब्त सबसे बड़ी नकदी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की गड्डियां 9 अलमारियों में भरी थीं। इनकम टैक्स की झारखंड-ओड़िशा-बंगाल में अब तक की यह सबसे बड़ी छापेमारी है। बलदेव साहू एंड ग्रुप आॅफ कंपनीज पश्चिमी ओड़िशा की सबसे बड़ी देसी शराब निमार्ता और विक्रेता कंपनियों में से एक है। आयकर विभाग की 40 सदस्यीय टीम ने बुधवार की सुबह 6.30 बजे से ओड़िशा के बौध, बोलांगीर, रायगढ़ा और संबलपुर के अलावा झारखंड के रांची-लोहरदगा और कोलकाता में एकसाथ छापेमारी शुरू की थी। कार्रवाई अभी जारी है।

    साहू ग्रुप में सांसद के परिजन भी शामिल:
    बलदेव साहू एंड ग्रुप आॅफ कंपनीज में धीरज साहू के अलावा उनके परिवार के राजकिशोर साहू, स्वराज साहू और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। धीरज साहू तीसरी बार राज्यसभा सांसद बने हैं। उन्होंने झारखंड की चतरा सीट से दो बार किस्मत आजमाई, लेकिन सफल नहीं रहे। ओड़िशा का कारोबार उनके भाई संजय साहू और दीपक साहू संभालते हैं। छापेमारी के दौरान रांची और लोहरदगा आवास पर परिवार का कोई सदस्य आयकर अफसरों को नहीं मिला।

    कंपनी के अकाउंट फ्रीज, इडी की एंट्री संभव:
    इस छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने कंपनी के कई खातों को फ्रीज कर दिया है। इन खातों से फिलहाल लेन-देन नहीं हो पायेगा। आयकर विभाग के अनुसार आय का स्त्रोत और इतनी बड़ी संख्या में नकद जमा करने से संबंधित जानकारी कंपनी संचालकों से मांगी जायेगी। सूत्रों के अनुसार बड़ी रकम को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की जांच में एंट्री हो सकती है। हालांकि, अभी आयकर विभाग की ओर से इस मामले में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है।

    40 सालों से कारोबार कर रहा साहू परिवार:
    धीरज साहू के रिश्तेदारों के नाम पर ओड़िशा में शराब का बड़ा कारोबार है। बलदेव साहू एंड ग्रुप आॅफ कंपनीज मूल रूप से झारखंड के लोहरदगा की है। इस कंपनी ने 40 साल पहले ओड़िशा में देसी शराब बनानी शुरू की थी। कंपनी की बौद्ध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) की साझेदारी फर्म है। इसी कंपनी की बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड (फ्लाई ऐश ब्रिक्स), क्वालिटी बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड और किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (आईएमएफएल ब्रांडों की बिक्री और विपणन) भी है।

    पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है: नरेंद्र मोदी
    नयी दिल्ली (आजाद सिपाही)। झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर छापे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा कि ‘देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं की ईमानदारी के भाषणों को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।’

    पीएम ने अपने एक्स पोस्ट में खबर साझा किया और लिखा-देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं की ईमानदारी के भाषणों को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री ने अपने इस ट्वीट के साथ ही कांग्रेस नेताओं को भी निशाने पर लिया।
    ओड़िशा से मिला 156 बैग कैश
    ओड़िशा स्थित डिस्टिलरी समूह पर आयकर विभाग की छापेमारी के लगातार तीसरे दिन 156 बैग कैश की जब्ती की गयी है, इससे अब तक छापेमारी के दौरान बरामद की गयी कुल रकम 220 करोड़ रुपये हो गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्वजन पेंशन लागू करने के मामले में झारखंड देश का पहला राज्य: हेमंत सोरेन
    Next Article BSSC Inter Level Exam 2023: रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल, जल्द करें अप्लाई
    admin

      Related Posts

      सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट

      June 3, 2026

      पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप

      June 3, 2026

      झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी

      June 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा
      • सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट
      • पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप
      • झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version