Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सर्वजन पेंशन लागू करने के मामले में झारखंड देश का पहला राज्य: हेमंत सोरेन
    Top Story

    सर्वजन पेंशन लागू करने के मामले में झारखंड देश का पहला राज्य: हेमंत सोरेन

    adminBy adminDecember 8, 2023Updated:December 8, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुख्यमंत्री ने 441.06 करोड़ रुपये की 217 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास
    -181303 लाभुकों के बीच 300 करोड़ 96 लाख रुपये की बांटी परिसंपत्तियां

    रांची/गोड्डा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्तमान में हमारी सरकार जो योजनाएं बना रही है वे योजनाएं आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त हुए आवेदनों के आकलन के बाद ही तैयार की जाती है। झारखंड की जड़ कैसे मजबूत हो, इस पर हमारी सरकार गंभीरता के साथ कार्य कर रही है ताकि आने वाली पीढ़ी को इसका फल मिल सके। मुख्यमंत्री शुक्रवार को गोड्डा जिले के मुंदर कोठी स्टेडियम में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार गांव-पंचायत पहुंच कर लोगों को उनका हक-अधिकार देने का कार्य कर रही है। पिछले दो साल में लाखों आवेदन हमें शिविर के माध्यम से प्राप्त हुए। कई तरह की समस्याएं सामने आई। प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए चरणबद्ध तरीके से सूची तैयार की गई। इसका परिणाम यह हुआ कि सबसे पहले हमारी सरकार ने राज्य के बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवा माताओं-बहनों सहित सभी जरूरतमंदों के प्रति सरकार ने संवेदना दिखाते हुए राज्य में सर्वजन पेंशन योजना लागू की। सर्वजन पेंशन योजना लागू करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इन सभी जरूरतमंद वर्ग को दलालों के चक्कर में फंसने को मजबूर कर दिया था। अब सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आने वाले पात्र लोगों को पेंशन के लिए विभिन्न कार्यालयों चक्कर नहीं काटना पड़ रहा है। अब उन्हें किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है। हमने बुजुर्गों को सहारा दिया है। उनके हाथों में लाठी दी है। झारखंड जैसा पिछड़ा राज्य अब सभी पात्र लाभुकों एक हजार रुपए पेंशन दे रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड 23 वर्ष का हो गया है। यह राज्य अब युवावस्था में आ गया है लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इस राज्य को दिशा देने का काम तो किया नहीं, बल्कि इसे खोखला करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सरकारी कर्मचारी, अनुबंधकर्मी की जिम्मेवारी थी जनता की सेवा करना। सरकार कर्मचारियों को पैसा जनता की सेवा के लिए देती है लेकिन पूर्ववर्ती सरकार, डबल इंजन की सरकार ने उन कर्मचारियों को आपकी सेवा के लिए नहीं अपनी सेवा में लोगों को लगा दिया। नतीजा है कि वर्तमान में लाखों की संख्या में समस्याओं के आवेदन हमें आज शिविरों में प्राप्त हो रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2022 तक सभी गरीबों को आवास देने की बात कही थी। केन्द्र सरकार को मालूम है इस राज्य में गरीबों की संख्या अधिक है। हमारी सरकार गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए कई कई बार केंद्र सरकार से समन्वय बनाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने हमारी बात को अनसुना कर दिया। राज्य सरकार ने अपने दम पर आठ लाख गरीब परिवारों को आवास देने का लक्ष्य तय किया है। इस निमित्त अबुआ आवास योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत तीन कमरों का सुसज्जित आवास गरीबों को दिया जाएगा। यदि आठ लाख से अधिक आवास की आवश्यकता हुई तो चरणबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सुदूरवर्ती तथा पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले एसटी/एससी सहित सभी वर्ग के युवाओं को भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए निः शुल्क कोचिंग कराई जा रही है ताकि वे भी अधिकारी बनकर राज्य की सेवा कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोड्डा जिला अंतर्गत करीब 800 किमी सड़क का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे सूचना मिली कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। जिला प्रशासन इसपर नजर रखें। खराब कार्य करने वाले संवेदकों को ब्लैकलिस्टेड करें। आपके चेहरे के मुस्कान देख आपके बीच आकर हम खड़े हुए हैं। हम लोग झूठा प्रचार करने पर विश्वास नहीं करते हैं। हम लोग जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ग्रामीणों को अब मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का लाभ मिल सकेगा। इस योजना के तहत ट्रांसपोर्टर को राज्य सरकार आर्थिक सहायता भी देगी। यह योजना जल्द शुरू होने वाली है, जिससे यहां के आंदोलनकारी, बुजुर्ग, महिला, छात्र-छात्राएं निःशुल्क बस में सफर कर सकेंगे।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 441.06 करोड़ रुपये की 217 योजनाओं की सौगात गोड्डा वासियों को दी। इसमें 6 करोड़ 96 लाख रुपये की 02 योजनाओं का उद्घाटन और 133 करोड़ 34 लाख रुपये की 215 योजनाओं की नींव रखी गई। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 181303 लाभुकों को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए उनके बीच लगभग 300 करोड़ 96 लाख रुपये की परिसंपत्तियां बांटी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंकज मिश्रा फिर रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती
    Next Article धीरज साहू के यहां नोटो की गिनती जारी, अब तक 260 करोड़ की हुई गिनती
    admin

      Related Posts

      सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट

      June 3, 2026

      पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप

      June 3, 2026

      झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी

      June 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा
      • सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट
      • पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप
      • झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version