Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत अंतरिक्ष एवं अनुसंधान क्षेत्र में विश्व के पहले पांच देशों में शामिलः हरदीप पुरी
    देश

    भारत अंतरिक्ष एवं अनुसंधान क्षेत्र में विश्व के पहले पांच देशों में शामिलः हरदीप पुरी

    adminBy adminDecember 15, 2023Updated:December 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केन्द्रीयमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आज भारत में 400 से अधिक निजी स्पेस कंपनियां हैं। भारत अंतरिक्ष एवं अनुसंधान क्षेत्र में विश्व के पहले पांच देशों में शामिल हो गया है। अब पूरा विश्व भारत के इस विकास के सफर में अपना विश्वास जता रहा है।

    नई दिल्ली में शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि साल 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार आई तो विपक्ष हमारे विजन के बारे में पूछता था और प्रधानमंत्री कहते थे कि वह छोटे-छोटे काम पूरा करने में विश्वास रखते हैं। हमारी अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। एशियाई विकास बैंक ने भारत के लिए 6.7 प्रतिशत की विकास दर का अनुमान लगाया है। बाहरी एजेंसियां भारत की विकास कहानी में अपना विश्वास जता रही हैं।

    केन्द्रीयमंत्री ने कहा कि साल 1947-2014 की लंबी अवधि के दौरान हुए विकास कार्यों की तुलना में साल 2014 के बाद हुए विकास कार्य अधिक हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने विज्ञान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है।अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग देश के विकास कार्यक्रमों में भी बढ़- चढ़ कर किया जा क रहा है। ब्लू इकोनॉमी और महासागर ऐसे क्षेत्र हैं जहां सिर्फ विज्ञान और प्रौद्योगिकी में देश की क्षमता का परीक्षण और विकास किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना, जीआई टैग, नरेगा जैसे कई क्षेत्रों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का बड़े पैमाने में प्रयोग किया जा रहाै। आज, हमारी अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 8 अरब अमेरिकी डॉलर की है। आज वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी लगभग 2 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में इस 2 प्रतिशत हिस्सेदारी को लगभग 10 प्रतिशत तक बढ़ाने की राह पर हैं।

    उन्होंने कहा कि गगनयान परियोजना में मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता के प्रदर्शन की परिकल्पना की गई है और भारत ने 2040 से पहले चंद्रमा पर मानव भेजने का वादा किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित भारत बनेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभजनलाल शर्मा आज संभालेंगे राजस्थान की कमान, प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में ग्रहण करेंगे शपथ
    Next Article झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर निषेधाज्ञा लागू
    admin

      Related Posts

      स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

      January 12, 2026

      कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर एनसीएपी की भूमिका पर सवाल उठाए

      January 11, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर जन कल्याण की कामना की

      January 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      • धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई गिरफ्तारियां
      • अज्ञात हाईवा की भीषण टक्कर से स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के चार युवकों की मौत
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • अगले सप्ताह छह नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version