Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»प्रदर्शनकारी निलंबित सांसदों से सोनिया गांधी ने की मुलाकत
    दिल्ली

    प्रदर्शनकारी निलंबित सांसदों से सोनिया गांधी ने की मुलाकत

    adminBy adminDecember 15, 2023Updated:December 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद में धरना दे रहे निलंबित सांसदों से शुक्रवार को मुलाकात कर उनका समर्थन किया।

    कांग्रेस ने इस मुलाकात का वीडियो एक्स पर साझा कर लिखा, “सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के सांसदों का समर्थन किया। अब संसद में आवाज़ उठाना गुनाह हो गया है। विपक्ष के सांसदों ने सदन की सुरक्षा में सेंध को लेकर सवाल पूछे। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस गंभीर मुद्दे पर जवाब देना चाहिए था। लेकिन सरकार सवाल पूछने वालों को ही सदन से निलंबित करवा रही है।”

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने निलंबित सांसदों का समर्थन करते हुए एक्स पर लिखा कि संसद और सांसदों की सुरक्षा पर जो भारी चूक हुई है, उस पर विपक्ष के सांसदों को गैरकानूनी ढंग से सस्पेंड करना किस तरह का न्याय है ? देश के गृहमंत्री, टीवी पर इंटरव्यू दे सकते हैं पर संसद के पटल पर बयान नहीं दे सकते। राष्ट्रीय सुरक्षा के इस गंभीर विषय पर आवाज़ उठाना हमारा कर्तव्य है, संसदीय धर्म है।

    उल्लेखनीय है कि बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए थे। युवक अपने जूते में रंगीन धुआं छोड़ने वाला स्प्रे छिपाकर लाए थे, जिसे उन्होंने सदन में स्प्रे कर दिया और सदन में पीला धुआं फैल गया था।

    संसद की सुरक्षा में हुई इस चूक को लेकर विपक्ष ने कल संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया और सदन नहीं चलने दिया। उसके बाद लोकसभा से 13 और राज्यसभा से एक सदस्य को सदन से निलंबित कर दिया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्नाटक में महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट करने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान
    Next Article राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री बने भजनलाल, दीया कुमारी-प्रेमचंद बैरवा ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ
    admin

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version