Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ममता का आरोप: विदेशी ताकतों की मदद से राज्य में अशांति फैला रही है भाजपा
    Top Story

    ममता का आरोप: विदेशी ताकतों की मदद से राज्य में अशांति फैला रही है भाजपा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 8, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बशीरहाट में हुई हिंसा और दार्जिलिंग में तनाव के लिए केंद्र सरकार पर राजनीतिक हित साधने का आरोप लगाया है। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें केंद्र से पूरी मदद नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री ने बशीरहाट हिंसा की न्यायिक जांच कराने की बात कही। ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वो विदेशी ताकतों की मदद से राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है।

    अपने विरोधियों को कुचलना चाहती है भाजपा
    ममता बनर्जी ने आपसी सहमति से समस्या का समाधान निकालने की बात कहते हुए दार्जिलिंग के लोगों से अपील की है कि वे हिंसा ना करें और शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आपस में बात करके समस्या का समाधान निकाला जा सकता है, यह लोकतंत्र का हिस्सा है। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपने विरोधियों को साजिश के तहत निशाना बना रही है। उन्होंने लालू यादव के घर पर सीबीआई द्वारा छापेमारी का भी उदाहरण दिया।

    मिले हुए हैं असदुद्दीन ओवैसी और भाजपा
    ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचा रही है। ममता ने कहा कि जिन पार्टियों ने नोटबंदी और जीएसटी का विरोध किया था, केंद्र सरकार उनको अपना निशाना बना रही है। इस बीच हिंसा में लापरवाही बरतने के आरोप में 10 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है, पूर्वी 24 परगना में भाष्कर मुखर्जी को हटाकर सी सुधाकर को नया एसपी बनाया गया है। ममता बनर्जी ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का ही संगठन है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleLIVE INDvSA: 274 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम
    Next Article शूटिंग के दौरान बिगड़ी कपिल की तबीयत, हॉस्पिटल में हुए एडमिट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

    May 25, 2025

    समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

    May 25, 2025

    रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

    May 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
    • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
    • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
    • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
    • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version