Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»एनआईए जांच में खुलासा, भाकपा माओवादी संगठन को मजबूत करने में जुटा था विजय आर्य
    Jharkhand Top News

    एनआईए जांच में खुलासा, भाकपा माओवादी संगठन को मजबूत करने में जुटा था विजय आर्य

    adminBy adminDecember 19, 2023Updated:December 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाकपा माओवादी का केंद्रीय समिति सदस्य विजय आर्य संगठन को मजबूत करने में जुटा था। वह भाकपा माओवादी संगठन के पूर्व कैडर को भी जोड़ रहा था। यह खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच में हुआ है। एनआईए ने रांची की विशेष अदालत के समक्ष दो नक्सलियों विजय कुमार आर्य और आनंद पासवान के खिलाफ मंगलवार को दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की है।

    जांच से पता चला है कि विजय कुमार आर्य भाकपा माओवादी का केंद्रीय समिति सदस्य था जबकि आनंद पासवान प्रतिबंधित संगठन का एक प्रमुख समर्थक और पूर्व कैडर था। विजय को पूर्व कैडरों को प्रेरित करने में शामिल पाया गया था। विजय संगठन के कार्यकर्ताओं और झारखंड-बिहार में माओवादी के मगध क्षेत्र के अन्य हितधारकों के बीच एक माध्यम के रूप में भी काम कर रहा था। आनंदी पासवान बीते 23 जून को गिरफ्तार हुआ था जबकि विजय कुमार आर्य को बिहार पुलिस ने रोहतास थाना क्षेत्र से 14 अप्रैल, 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह पटना के बेउर जेल में बंद था।

    उल्लेखनीय है कि हजारीबाग पुलिस ने 20 अगस्त, 2021 को प्रद्युम्न शर्मा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इस पर स्वत: संज्ञान लेते हुए 30 दिसंबर, 2021 को एनआईए की रांची ब्रांच ने इस केस को टेकओवर कर लिया था। जांच के क्रम में ही एनआईए को यह जानकारी मिली कि विजय आर्य टेरर फंडिंग का पैसा प्रद्युम्न शर्मा और उसके सहयोगियों तक पहुंचता था।

    साल 2018 में जेल से रिहा होने के बाद टॉप नक्सली कमांडर में से एक विजय आर्या को झारखंड और बिहार के कई इलाकों में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। माओवादियों के चाल्हो सब जोन (गया, औरंगाबाद और पलामू का इलाका) को एक्टिवेट करने की जिम्मेदारी उसे मिली थी। इस जोन में माओवादी 2005 के बाद बेहद कमजोर हो गये थे। विजय आर्य बिहार के गया का रहने वाला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटना की टीम ने की उपरडीह शराब कांड के अभियुक्त को रुपये लेकर छोड़े जाने की जांच,हटाए गए थानाध्यक्ष
    Next Article चीन में भूकंप से अब तक 116 लोगों की मौत
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version