Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों का हंगामा
    रांची

    विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों का हंगामा

    adminBy adminDecember 21, 2023Updated:December 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को सदन शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने सरकार पर हमला बोला। सदन के बाहर विरोध भी जताया। शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित विधायक बिरंची नारायण ने सरकार को युवा विरोधी और निकम्मा बताया। उन्होंने कहा कि नियोजन नीति स्पष्ट करने में सरकार विफल है। उसके चलते लाखों युवा सड़क पर हैं। संविधान की नौवीं अनुसूची में नियोजन नीति को शामिल करने की बात कर वह युवाओं को छलने में लगी है।

    अनंत ओझा ने कहा कि यह युवा विरोधी सरकार है। राज्यपाल ने वाजिब तथ्यों के साथ नियोजन नीति के लिए सुझाव दिए थे लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई। एक बार फिर युवाओं का भविष्य अधर में है। शशिभूषण मेहता ने कहा कि बालू, पानी प्रकृति का उपहार है लेकिन इस सरकार में इसकी भी लूट है। थानेदारों के रवैये से जनता त्रस्त है। अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा कि सरकार महिला विरोधी है। विधि व्यवस्था पस्त रहने से महिलाएं भयभीत हैं। अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं।

    परिवहन मंत्री ने सदन के बाहर भाजपा विधायकों को आदिवासी विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि जो यहां के आदिवासियों का दर्द समझते हैं, वे नियोजन नीति का समर्थन करेंगे ही। भाजपा इस मामले में आदिवासी विरोधी राह पर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंसद की सुरक्षा में चूक व सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्ष ने किया प्रदर्शन
    Next Article विधानसभा में सत्ता पक्ष के विधायकों का हंगामा
    admin

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version