Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गुमला»गुमला: र्इंट व्यवसायी की बीच सड़क में गोली मार कर हत्या
    गुमला

    गुमला: र्इंट व्यवसायी की बीच सड़क में गोली मार कर हत्या

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 9, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला: शहर के प्रसिद्ध ईंट व्यवसायी श्यामलाल प्रसाद को अज्ञात अपराधियों ने शनिवार सुबह बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें तीन गोली मारी गयी। इसके बाद अपराधी आसानी से भाग निकले। एक गोली उनके सिर एवं दो शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। इधर, इस घटना से आक्रोशित लोगों ने टावर चौक को जाम कर दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये। चैंबर आॅफ कॉमर्स ने गुमला के बाजार को बंद करा दिया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा।

    र्इंट-भट्टा के पास घात लगाये थे तीन अपराधी
    प्रत्येक दिन की तरह श्यामलाल प्रसाद अपनी स्कूटी से ईंट भट्ठा गये थे। भट्ठा में मुंशी एवं मजदूरों को ईंट डिलीवरी का निर्देश देकर वापस डुमरडीह स्थित घर के लिए निकले। इधर, हथियार बंद तीन अपराधी एक अपाची बाइक में सवार होकर भट्ठे के समीप घात लगाकर पहले से खड़े थे। उनकी बाइक स्टार्ट थी। श्यामलाल को अपनी ओर आता देख एक अपराधी बाइक से नीचे उतरा और उन्हें तीन गोलियां मार दी। अपराधी ने टारगेट कर एक गोली सिर पर मारी। गोली मारने के बाद तीनों अपराधी वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों और भट्ठा के मजदूरों ने घायल अवस्था में उन्हें उर्मी गांव स्थित संत जोसफ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।

    पहले भी हुए थे दो हमले
    श्यामलाल के बेटे मनीष एवं भतीजे रितेश ने परिवारवालों को मौत की सूचना दी। ज्ञात हो कि श्यामलाल प्रसाद पर 2013 एवं 2015 में भी ईंट भट्ठा और गणेशपुर दीपा के समीप जानलेवा हमला हो चुका है। उस समय भी अपराधी उन्हें गोली मारकर भाग निकले थे। गहन चिकित्सा के बाद उनकी जान बची थी। 2013 में हुए हमले में उनके साथी अर्जुन प्रसाद की मौत हो गयी थी।

    आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
    घटना से आक्रोशित लोगों ने टावर चौक को जाम कर दिया। चैंबर आॅफ कॉमर्स, ट्रैक्टर एसोसिएशन और कई राजनीतिज्ञ पार्टियों के नेता भी सड़क पर उतर आये। लगभग दो से ढाई घंटे सड़क जाम रहा। इसके बाद चैंबर के आह्वान पर हत्या के विरोध में बाजार बंद हो गया।

    पांच संदिग्ध हिरासत में
    इस संबंध में डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने कहा कि घटना को लेकर मृतक के पुत्र मनीष ने अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम बनाकर काम कर रही है। विभिन्न स्थानों से पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ एवं संलिप्तता सामने आने के बाद उनके नामों का खुलासा किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रावणी मेला का उद्घाटन आज, निगेहबानी करेगा ड्रोन
    Next Article महिला के खाते से 80 हजार की ठगी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में मंत्री के काफिले की 3 गाड़ियां आपस में टकरायीं, बीडीओ समेत 5 घायल

    February 13, 2025

    गुमला के ‘सिरसी ता नाले’ को आदिवासी तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा: चमरा लिंडा

    February 3, 2025

    गुमला में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, हथियार बरामद

    January 20, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
    • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
    • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
    • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
    • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version