Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे ‘महामना’ की रचनाओं का विमोचन, भाजपा ने जयंती पर किया नमन
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे ‘महामना’ की रचनाओं का विमोचन, भाजपा ने जयंती पर किया नमन

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHDecember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की 162वीं जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके सम्मान में विज्ञान भवन में आयोजित गरिमामय समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इस मौके पर ‘पंडित मदन मोहन मालवीय की संकलित रचनाओं’ के 11 खंडों की प्रथम शृंखला का विमोचन भी करेंगे। यह जानकारी पीआईबी की विज्ञप्ति में दी गई।

    पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्यक्रम शाम लगभग 4:30 बजे विज्ञान भवन में होगा। प्रधानमंत्री समारोह में उपस्थित गण्यमान्य लोगों को संबोधित भी करेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘अमृत काल’ में प्रधानमंत्री का यह दृष्टिकोण रहा है कि राष्ट्र की सेवा में अमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को उचित सम्मान दिया जाए। ‘पंडित मदन मोहन मालवीय की संकलित रचनाओं’ का विमोचन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय प्रयास है।

    महामना मालवीय की ये द्विभाषी रचनाएं (अंग्रेजी और हिंदी) 11 खंडों में लगभग 4,000 पृष्ठों में संयोजित हैं। इस समग्र खंड में पंडित मदन मोहन मालवीय के लेखों और भाषणों का संग्रहीत किया गया है। इस कठिन और दुर्लभ कार्य को महामना मालवीय मिशन ने प्रख्यात पत्रकार रामबहादुर राय के नेतृत्व में अंजाम दिया। विशेषता यह है कि मिशन की समर्पित टीम ने भाषा और पाठ में बदलाव किए बिना पंडित मदन मोहन मालवीय के मूल साहित्य पर उत्कृष्ट कार्य किया है।

    भाजपा ने महामना की जयंती पर एक्स पर उन्हें याद करते हुए लिखा है-‘ राष्ट्रवाद के प्रखर समर्थक, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक, महान स्वतंत्रता सेनानी व शिक्षाविद, ‘भारत रत्न’ पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर शत्-शत् नमन।’ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी उनका पुण्य स्मरण करते हुए लिखा है-‘एक व्यक्ति अपना जीवन राष्ट्र, संस्कृति और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कैसे समर्पित कर सकता है, इसका उत्कृष्ट उदाहरण पं. मदन मोहन मालवीय जी हैं। वो मानते थे कि युवाओं में राष्ट्रीयता के संस्कारों को सींचकर ही एक सबल राष्ट्र का निर्माण संभव है। भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें कोटिशः वंदन।’ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महामना का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरायपुर : राज्यपाल ने पूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती पर उन्हें किया नमन
    Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री साय आज बिलासपुर और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

      June 18, 2025

      हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार

      June 18, 2025

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version