Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बलिदानी नायक बीरेंद्र सिंह का सैन्य सम्मान के साथ त्रिवेणी संगम नारायणबगड़ में हुआ अंतिम संस्कार
    राज्य

    बलिदानी नायक बीरेंद्र सिंह का सैन्य सम्मान के साथ त्रिवेणी संगम नारायणबगड़ में हुआ अंतिम संस्कार

    adminBy adminDecember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोपेश्वर। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में बीते गुरुवार को आतंकी हमले में बलिदान हुए बमियाला गांव के नायक बीरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार नारायणबगड़ के त्रिवेणी संगम पर सोमवार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर हरेक की आंखें नम हो उठीं। बीरेंद्र तेरा ऐ बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान और भारत माता के नारों से नारायणबगड़ की धरती गूंज उठी।

    सोमवार को बलिदानी नायक बीरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को सेना के विशेष विज्ञान से गौचर हवाई पट्टी लाया गया जहां से सेना के विशेष वाहन से बलिदानी बीरेन्द्र सिंह का पार्थिव शरीर नारायणबगड़ पहुंचा और अंतिम दर्शनों के लिए जीआईसी के प्रांगण में सेना के बैंड के साथ लाया गया। बलिदानी के पिता सुरेंद्र सिंह उनकी दोनों बेटियां इशिका और आयशा बडे भाई धीरेंद्र सिंह ने बलिदानी बीरेंद्र सिंह के अंतिम दर्शन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

    सेना की ओर से देहरादून से आए जनरल मेजर कमांडिंग टीएम पटनायक, गढ़वाल राइफल्स देहरादून सेंटर कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि, माउंटेन ब्रिग्रेड जोशीमठ के ब्रिग्रेड कमांडर अमन आनंद और स्थानीय प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव, एसडीएम कमलेश मेहता, तहसीलदार सुरेंद्र देव ने बलिदानी के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि दी। जनप्रतिनिधियों की ओर से विधायक भूपालराम टम्टा, पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह, ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी, भाजपा नेता गणेश शाह, कांग्रेस के संदीप पटवाल,देवेंद्र रावत देवराज, विधायक प्रतिनिधि दलीपसिंह, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र नेगी, दयाल सिंह तडाकी ने बलिदानी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    इसके बाद सेना के बैंड बाजे के साथ बलिदानी बीरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा नारायणबगड़ बाजार से होते हुए अंतिम संस्कार के लिए त्रिवेणी संगम पर पहुंची। शहीद की अंतिम यात्रा में हजारों की तादाद में पिंडरघाटी के हर क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने शिरकत की। त्रिवेणी संगम पर सेना के सशस्त्र जवानों ने हवा में तीन राउंड फायरिंग कर अपने जांबाज साथी को अंतिम सलामी दी। बलिदानी बीरेंद्र सिंह के बडे़ भाई धीरेंद्र सिंह ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने में मेरी सरकार सफल : हेमंत सोरेन
    Next Article चार साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025

      विमान दुर्घटना में जीवित बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास अस्पताल से डिस्चार्ज, भाई की अर्थी को कंधा देते बिलख पड़े

      June 18, 2025

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version