Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली सरकार का फैसला: प्राइवेट अस्पतालों में भी होगी फ्री सर्जरी
    देश

    दिल्ली सरकार का फैसला: प्राइवेट अस्पतालों में भी होगी फ्री सर्जरी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 9, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “दिल्ली सरकार द्वारा ‘हेल्थ फॉर ऑल’ कॉन्सेप्ट के तहत निजी अस्पतालों में भी फ्री सर्जरी की स्कीम लागू कर दी गई है।”

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को यह महत्वपूर्ण घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश के निवासियों को सरकारी अस्पतालों में जीवन रक्षक सर्जरी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि वे इसे निजी अस्पतालों में भी मुफ्त में करवा सकेंगे। केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी मरीज को सरकारी अस्पताल में एक महीने के अंदर सर्जरी की तारीख नहीं मिलती है, तो अस्पताल उन्हें निजी अस्पताल को रेफर कर देगी। उसके बाद उसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

    स्वास्थ्य के क्षेत्र पर तीसरी पहल

    केजरीवाल ने कहा कि यह दिल्ली सरकार की ओर से शुरू की गई इस प्रकार की तीसरी पहल है। पहले सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाई दी गई, फिर निजी डॉयग्नोस्टिक केंद्रों पर मुख्य मेडिकल टेस्ट की सुविधा दी गई और अब मुफ्त सर्जरी की सुविधा दी जा रही है।

    दिल्ली के सीएम केजरीवाल की उपस्थिति में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कहा, “हम दुर्घटना पीड़ित योजना शुरू करने जा रहे हैं, जहां आग, सड़क हादसे एवं तेजाब हमले के पीड़ितों को दिल्ली सरकार के निजी अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।” इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में फ्री सर्जरी का ट्रायल पूरा हो गया है। अभी तक 230 सर्जरी की जा चुकी हैं। इनमें बायपास सर्जरी भी शामिल है। जैन ने बताया कि दिल्ली में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के घायलों का अब यहां के प्राइवेट अस्पतालों में हो सकेगा। सरकार जल्द ही अस्पतालों और नर्सिंग होम की लिस्ट नोटिफाई करेगी, जहां पर घायलों को समय पर इलाज मिलेगा और बेहतर इलाज होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभ्रष्टाचार के मामले में कानून का सामना करें लालू: सुशील मोदी
    Next Article दो देशों के दौरे के बाद स्वदेश लौटे पीएम नरेन्द्र मोदी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

    June 10, 2025

    राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

    June 10, 2025

    देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सात हजार के करीब, 24 घंटे में तीन मौत

    June 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
    • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
    • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version