Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»ब्रिटिश अभिनेता टॉम विल्किंसन का 75 वर्ष की आयु में निधन
    विदेश

    ब्रिटिश अभिनेता टॉम विल्किंसन का 75 वर्ष की आयु में निधन

    adminBy adminDecember 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। ब्रिटिश अभिनेता टॉम विल्किंसन का कल (शनिवार) 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। टॉम के परिवार ने इसकी पुष्टि की। टॉम को दो बार ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया । वह ‘द फुल मोंटी’, ‘माइकल क्लेटन’ और ‘द बेस्ट एक्सोटिक मैरीगोल्ड होटल’ में अपनी शानदार भूमिका के लिए जाने जाते हैं।

    द गार्डियन ने रिपोर्ट में उनके परिवार के बयान पर यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि विल्किंसन की शनिवार को घर पर मृत्यु हो गई। उनके अंतिम समय पर पत्नी और परिवार के सदस्य साथ मौजूद थे। द फुल मोंटी में विल्किंसन के सह-कलाकार रॉबर्ट कार्लाइल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘इतना बड़ा कलाकार, एक वास्तविक टाइटन अभिनेता, न केवल अपने, बल्कि किसी भी पीढ़ी के महानतम लोगों में से एक।’

    अभिनेता एन्यूरिन बर्नार्ड ने एक्स हैंडल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बर्नार्ड 2018 की फिल्म डेड इन ए वीक (ऑर योर मनी बैक) में विल्किंसन के साथ अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने लिखा, ‘हमारी अद्भुत किंवदंतियों में से एक जिसे हम अलविदा कहते हैं। अभी के लिए अलविदा टॉम एक्स।’ गायक विल यंग ने इंस्टाग्राम पर लिखा,अलविदा दोस्त। मजाकिया, बेहद स्मार्ट। मैं तुम्हें सलाम करता हूं प्रिय टॉम।’

    विल्किंसन को 2001 में पारिवारिक ड्रामा ‘इन द बेडरूम’ में शानदार भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में एकेडमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। 2007 में जॉर्ज क्लूनी अभिनीत फिल्म ‘माइकल क्लेटन’ में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में नामांकन मिला था।

    रिपोर्ट के अनुसार, विल्किंसन को ‘द फुल मोंटी’ में पूर्व स्टील मिल फोरमैन गेराल्ड कूपर की भूमिका के लिए काफी प्रशंसा मिली। इसकी कहानी बेरोजगार स्टील श्रमिकों के एक समूह पर आधारित थी। टॉम को अकसर अमेरिकी राजनीतिक हस्तियों की भूमिका निभाने के लिए चुना जाता था। उन्हें पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के पिता के किरदार के लिए ‘द केनेडीज’ में एमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। जॉन एडम्स में बेंजामिन फ्रैंकलिन के किरदार के लिए उन्हें पुरस्कार से नवाजा गया था।

    लीड्स में जन्मे टॉम विल्किंसन ने रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट (राडा) में प्रशिक्षण लिया। उन्हें 1986 में डायना हार्डकैसल के साथ जेफरी आर्चर के बेस्टसेलिंग उपन्यास पर आधारित मिनी-सीरीज फर्स्ट अमंग इक्वल्स में पहली बड़ी स्क्रीन भूमिका मिली। 1988 में टॉम और डायना ने शादी कर ली। उनकी दो बेटियां हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर का एक और संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत बैन
    Next Article इजराइल-हमास युद्ध की लपटों से झुलसा कोलंबिया विश्वविद्यालय
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version