झारखंड भाजपा की एकदिवसीय प्रदेश पदाधिकारी, कोर कमिटी, जिलाध्यक्ष एवम जिला प्रभारी, मोर्चा अध्यक्षों की बैठक चाईबासा जिला कार्यालय में रविवार को संपन्न हुई. इसमें वर्ष 2024 में झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए मंथन, रणनीति पर बात हुई.बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी ने भी पार्टी लीडरों को संबोधित करते मार्गदर्शन दिया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर ांव, पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश सहित अन्य भी उपस्थित थे.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

