Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल
    बिजनेस

    घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी का माहौल बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव भी बना। लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर शेयर बाजार में तेजी ला दी। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.61 प्रतिशत और निफ्टी 0.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 3.85 प्रतिशत से लेकर 1.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बीपीसीएल, बजाज ऑटो, डिवीज लेबोरेट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजी और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 1.76 प्रतिशत से लेकर 0.88 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,075 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,596 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 479 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 322.33 अंक की उछाल के साथ 71,678.93 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण ये सूचकांक गिर कर 71,546.60 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे ये सूचकांक करीब 450 अंक उछल कर 71,794.56 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार हो रही खरीद- बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 433.62 अंक की मजबूती के साथ 71,790.22 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 88.45 अंक की तेजी के साथ 21,605.89 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में हुई बिकवाली के कारण ये सूचकांक भी 21,564.55 अंक तक लुढ़क गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी का जोर बन जाने के करण इस सूचकांक ने 21,638.30 अंक तक छलांग भी लगाई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 119.20 अंक की मजबूती के साथ 21,636.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 189.90 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,546.50 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 78.60 अंक यानी 0.37 प्रतिशत मजबूत होकर 21,595.95 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 535.88 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 71,356.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 148.45 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,517.35 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवेन्द्र तिवारी ने रची चर्चा में आने की साजिश, तलाश जारी
    Next Article इटली की महिला हॉकी टीम रांची पहुंची
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

      April 27, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      April 27, 2026

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      April 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी आज सिक्किम में, शाम को पहुंचेंगे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी
      • धनबाद के बरवाअड्डा में जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, दंपती की मौत, बच्चा गंभीर
      • गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
      • चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी
      • भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version