Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»वोटर लिस्ट में युवाओं को जोड़ने की कवायद तेज, घर-घर पहुंचेंगे BLO
    Jharkhand Top News

    वोटर लिस्ट में युवाओं को जोड़ने की कवायद तेज, घर-घर पहुंचेंगे BLO

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में नए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अधिकारियों को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा है। इसके लिए फॉर्म-6 और घोषणा-पत्र के माध्यम से आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है।

    15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए 15 सितंबर 2026 तक फॉर्म-6 जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन लिए जा रहे हैं। 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि माना गया है। इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

    6,722 मतदान केंद्रों पर नहीं मिला फॉर्म-6

    समीक्षा के दौरान सामने आया कि राज्य के 6,722 मतदान केंद्रों पर अब तक एक भी फॉर्म-6 प्राप्त नहीं हुआ है। इस स्थिति को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चिंता जताई और संबंधित जिलों में विशेष समीक्षा करने का निर्देश दिया।

    आंकड़ों के मुताबिक रांची के 1,209 मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 नहीं मिला है। पलामू के 592, हजारीबाग के 572, गिरिडीह के 416 और धनबाद के 392 मतदान केंद्रों पर भी अब तक आवेदन नहीं मिला है।

    कई बूथों पर आवेदन बेहद कम

    ऐसे मतदान केंद्रों की भी पहचान की गई है, जहां फॉर्म-6 की संख्या बेहद कम है। धनबाद में 1,243, गिरिडीह में 1,072, रांची में 981, पलामू में 936 और हजारीबाग में 814 ऐसे मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को इन केंद्रों की विशेष निगरानी करने और पात्र युवाओं तक पहुंच बनाने का निर्देश दिया है।

    घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे BLO

    के. रवि कुमार ने निर्देश दिया कि BLO घर-घर जाकर नए पात्र मतदाताओं की जानकारी जुटाएं, ताकि कोई भी योग्य युवा मतदाता पंजीकरण से वंचित न रह जाए। स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को ECINET के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित करने को भी कहा गया है।

    अभियान के दौरान प्राप्त फॉर्म-6 का समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने और पूरी प्रक्रिया की लगातार समीक्षा करने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को दिया गया है।

    प्रशासन का उद्देश्य निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिक से अधिक पात्र युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ना है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJPSC-JSSC केस में बढ़ी जांच, मिथिलेश सिंह की करीबी प्रतिभा शर्मा पर CID की नजर
    Next Article PM मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा सफल, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति
    shivam kumar

      Related Posts

      JPSC-JSSC केस में बढ़ी जांच, मिथिलेश सिंह की करीबी प्रतिभा शर्मा पर CID की नजर

      August 30, 2026

      H1N1 से किसे ज्यादा खतरा? जानें लक्षण, इलाज और बचाव के आसान उपाय

      August 30, 2026

      गोल्फ ग्राउंड में डिजनीलैंड मेले का विरोध, अभ्यर्थियों ने प्रशासन से लगाई गुहार

      August 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भारत बनेगा ग्लोबल डिफेंस हब! रक्षा निर्यात नियमों में बड़ा बदलाव, कंपनियों को मिलेगी नई ताकत
      • भारत की मध्य एशिया रणनीति में उज्बेकिस्तान क्यों अहम? रक्षा सहयोग से मजबूत होगी रणनीतिक पकड़
      • 8 महीने बाद ISRO की बड़ी वापसी, 4 सितंबर को उड़ान भरेगा GSLV रॉकेट
      • PM मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा सफल, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति
      • वोटर लिस्ट में युवाओं को जोड़ने की कवायद तेज, घर-घर पहुंचेंगे BLO
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version