Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»करणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान शुरु
    राजनीति

    करणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान शुरु

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJanuary 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर । श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। सुबह काफी अधिक सर्दी होने के कारण कम ही लोग मतदान करने के लिए निकल रहे हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार सुबह 9 बजे तक 9 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

    करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 249 मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इन बूथ पर आने वाले सभी वोटर्स को पुलिसकर्मी व्यवस्थित बनाए हुए हैं। पोलिंग स्टेशन पर उनकी आईडी जांचने के बाद ही मतदान के लिए भेजा जा रहा है। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर प्रवेश और बाहर निकलने के दो अलग-अलग रास्ते रखे गए हैं। श्रीगंगानगर जिले के करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद यहां 25 नवंबर को होने वाला चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अब यहां से कांग्रेस ने गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंद्र सिंह कुन्नर काे कैंडिडेट बनाया है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह टीटी से है। भाजपा और कांग्रेस के अलावा यहां आप, बसपा और निर्दलीय समेत 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 249 पोलिंग बूथ पर मतदान हो रहा है। इनमें से शहरी क्षेत्र के 37 और ग्रामीण क्षेत्र के 212 मतदान केन्द्र है। इनमें से 125 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 40 हजार 826 मतदाता है। इनमें 1 लाख 25 हजार 850 पुरुष और 1 लाख 14 हजार 966 महिला मतदाता है। इनमें 180 सर्विस वोटर तथा 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इससे पहले गुरुवार को श्रीगंगानगर से मतदान दलों की रवानगी हुई। शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज से मतदान दलों को रवाना किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेशभर के आला पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन आज से, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री रहेंगे मौजूद
    Next Article राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में मंत्री ज्योतिप्रिय के करीबी के घर ईडी ने की छापेमारी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version